फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   SBI to invest 1760 crore in Yes Bank

यस बैंक में 1,760 करोड़ का निवेश करेगा एसबीआई, एफपीओ खरीद के जरिये देगा वित्तीय मदद

Thu, 09 Jul 2020 01:04 AM IST
अवधेश कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 09 Jul 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
SBI to invest 1760 crore in Yes Bank
Yes Bank and SBI - फोटो : Yes Bank and SBI
एसबीआई ने बुधवार को बताया है कि कर्ज संकट से जूझ रहे यस बैंक में जल्द ही 1,760 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह राशि यस बैंक की ओर से पूंजी जुटाने के लिए लाई जा रही फॉलोआन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) में खरीद के जरिये डाली जाएगी। 
विज्ञापन


एसबीआई ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति ने इस निवेश को मंजूरी दे दी है। इससे पहले यस बैंक के बोर्ड ने मंगलवार को बाजार से 15 हजार करोड़ जुटाने के लिए एफपीओ जारी करने की अनुमति दी थी। योजना के तहत ग्राहकों को बाजार मूल्य से सस्ती दरों पर यस बैंक के शेयर खरीदने का मौका मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन शेयरों का मूल्य 40-45 फीसदी तक सस्ता हो सकता है। 
विज्ञापन


यस बैंक में एसबीआई सहित अन्य बैंकों व वित्तीय संस्थानों की करीब 66.94 फीसदी हिस्सेदारी है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सा एसबीआई के पास 48.21 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक के पास 7.95 फीसदी और एक्सिस बैंक के पास 4.78 फीसदी है। यस बैंक अपना एफपीओ 15 जुलाई तक जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed