{"_id":"5fe15299d1aecd08dc2dcec8","slug":"sbi-mega-e-auction-properties-in-some-part-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई बेहद कम दाम पर कर रहा है घर नीलाम, 31 दिसंबर तक खरीदें","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
एसबीआई बेहद कम दाम पर कर रहा है घर नीलाम, 31 दिसंबर तक खरीदें
Tue, 22 Dec 2020 07:27 AM IST
देव कश्यप
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 22 Dec 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय स्टेट बैंक लोन न चुकाने वाले लोगों की प्रॉपर्टी को नीलाम करने वाला है। इस नीलामी में आवासीय, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल हर तरह की प्रॉपर्टी शामिल है। ये उन लोगों की प्रापर्टी है, जो किसी कारणवश लोन नहीं चुका पाए हैं, जिसपर बैंक का कब्जा है और अब बैंक ई-नीलामी के जरिए ऐसी संपत्तियां बेच रहा है।
विज्ञापन
अगर आप बाजार के भाव से बेहद कम कीमत पर मकान, दुकान या फिर इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आपके पास यह मौका 30 दिसंबर तक है। आप नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर सस्ती कीमत पर प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
एक तरह से यह प्रॉपर्टी बैंक के पास बंधक है, और बैंक इसे बेचकर अपनी फंसी हुई रकम वापस निकाल रहा है। प्रॉपर्टी नीलामी की जानकारी बैंक ने ट्वीट करके दी है। ई-ऑक्शन स्कीम के तहत नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आप 30 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस नीलामी के तहत देश के किसी भी कोने में प्रॉपर्टी खरीदी जा सकती है। एसबीआई समय-समय पर इस तरह की प्रापर्टी की नीलामी करता है। बैंक का कहना है कि पारदर्शी तरीके से पूरी नीलामी की जाती है। नीलामी से पहले दी गई जानकारी में संभावित खरीदार के लिए प्रॉपर्टी के बारे में सभी जरूरी विवरण दी जाती है।
नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने से पहले आप प्रॉपटी की लोकशन, साइज समेत अन्य जानकारियां बैंक से ले सकते हैं, यही नहीं, बैंक ब्रांच में एक व्यक्ति को इन प्रॉपर्टीज के बारे में जानकारी देने के लिए भी नियुक्त किया जाता है।
एसबीआई के मुताबिक अगले छह दिन में 758 आवासीय, 251 कमर्शियल और 98 इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टीज की नीलामी होगी। वहीं अगले 30 दिनों में 3,032 आवासीय, 844 कमर्शियल और 410 इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टीज की नीलामी होगी। अधिक जानकारी के लिए bankeauctions.com/Sbi पर लॉगिन करें।