फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   samsung electronics global job cuts layoffs india employees

Samsung: सैमसंग वैश्विक स्तर पर 30 फीसदी कर्मचारियों की करेगी छंटनी, भारत भी होगा प्रभावित

Wed, 11 Sep 2024 07:16 PM IST
अमित कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 07:16 PM IST
सार

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स जल्द ही एक बड़ा कदम उठाने वाली है। कंपनी वैश्विक स्तर पर लगभग 30 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। सैमसंग के इस कदम से भारत और चीन पर भी बुरा असर पड़ेगा। 

विज्ञापन
samsung electronics global job cuts layoffs india employees
Samsung - फोटो : Samsung

विस्तार

अमेरिका समेत कई देशों में मंदी का दौर चल रहा है। कई बड़ी कंपनियां कर्मचारियों को निकाल रही हैं। ऐसे में दक्षिण कोरिया की बड़ी टेक कंपनी सैमसंग भी वैश्विक स्तर पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक दुनियाभर में अपने कर्मचारियों की वर्कफोर्स में 30 फीसदी की कमी करने की योजना बना रही है। ऐसे में सैमसंग की इस योजना से सैकड़ों कर्मचारियों को बड़ा झटका लग सकता है। 

विज्ञापन

इन क्षेत्रों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सैमसंग द्वारा कर्मचारियों को निकालने का असर प्रशासनिक, सेल्स, मार्केटिंग स्टाफ पर पडे़गा। यह कर्मचारी अमेरिका, यूरोप, एशिया और अफ्रीका क्षेत्र में सबसे ज्यादा दिखाई देगा। कंपनी की यह योजना साल के अंत तक पूरी हो सकती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों में एक है। इसके साथ ही कंपनी टीवी और मेमोरी चिप्स का भी निर्माण करती है। इस संबंध में कंपनी ने कहा है कि कंपनी के इस निर्णय से वर्कफोर्स में एडजेस्टमेंट होगा और साथ ही काम की एफिशियंसी में भी सुधार देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसंग के दुनियाभर में कर्मचारी

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों को निकालने का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। ऐसे में कंपनी के प्रोडक्ट तैयार करने वाले कर्मचारी इस योजना से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग के दुनियाभर में 267800 कर्मचारी हैं, इनमें से आधे से अधिक कर्मचारी दक्षिण कोरिया से बाहर कार्य करते हैं। 
सैमसंग की सेल्स और मार्केटिंग टीम में लगभग 25100 कर्मचारी हैं, जो कंपनी का काम देखते हैं। वहीं, हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के प्रशासनिक कामों के लिए 27800 कर्मचारी शामिल हैं। बीते कुछ समय से सैमसंग कई चुनौतियों का सामना कर रही है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी बीते 15 सालों में सबसे कम राजस्व जुटाया है। इसके साथ ही कंपनी का चिप बिजनेस भी काफी नीचे गिर गया है, इस वजह से कंपनी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

भारत और चीन भी होंगे प्रभावित

रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि भारत में भी सैमसंग की इस योजना का असर देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि सैमसंग ने इस संबंध में भारत में मिड लेवल के कर्मचारियों को अच्छा पैकेज देना शुरू कर दिया है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि भारत में लगभग एक हजार कर्मचारियों को निकाला जाएगा। 
वहीं, चीन में सैमसंग कंपनी अपने सेल्स के 30 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। सैमसंग द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे कहा जा रहा है कि दुनियाभर में टेक प्रोडक्ट की मांग में कमी आई है। साथ ही वैश्विक इकोनॉमी भी धीमी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed