फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Samsung company to export mobile phones from Noida to overseas markets 

नोएडा से विदेशी बाजारों को मोबाइल फोन का निर्यात करेगी सैमसंग कम्पनी

Sat, 07 Jul 2018 06:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jul 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
Samsung company to export mobile phones from Noida to overseas markets 
टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, मोबाइल फोन तथा कई अन्य घरेलू उपभोक्ता सामग्री बनाने वाली कोरियाई कंपनी सैमसंग नोएडा के नए संयंत्र में बने मोबाइल फोन का निर्यात पश्चिम एशियाई, अफ्रीकी और यूरोपीय बाजारों में करेगी। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से बने इस संयंत्र का उद्घाटन आगामी सोमवार को प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। इस मौके पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन भी उपस्थित रहेंगे।  
विज्ञापन

सैमसंग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि नोएडा के नए संयंत्र में फिलहाल मोबाइल फोन के निर्माण पर फोकस किया जाएगा और वह निर्यात केंद्रित इकाई होगी। इस समय कंपनी भारत में हर महीने करीब 50 लाख मोबाइल फोन बनाती है, जो घरेलू बाजार में तो बेचे ही जाते हैं, साथ ही दक्षिण एशियाई (सार्क) देशों में भी निर्यात किए जाते हैं। नए संयंत्र की क्षमता इससे दोगुनी होगी और वहां बने मोबाइल फोन पश्चिम एशियाई देशों के साथ-साथ अफ्रीकी और यूरोपीय देशों में भी भेजे जाएंगे। इसमें संयंत्र में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) भी बनाया जाएगा और आधुनिक टेलीविजन भी बनाने की योजना है।  
विज्ञापन


भारतीय बाजार पर पकड़ के लिए हरसंभव प्रयास
भारतीय मोबाइल बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए सैमसंग इन दिनों हरसंभव उपाय कर रही है। इसी रणनीति के तहत नोएडा में नए संयंत्र का निर्माण किया गया है। इस संयंत्र के निर्माण के समय बताया गया था कि उक्त संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता 12 करोड़ मोबाइल फोन होगी। इससे वह भारतीय मोबाइल फोन बाजार में एक बार फिर अपनी स्थिति मजबूत कर सकेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से चीन की कुछ कंपनियों की बाजार में हिस्सेदारी जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। श्याओमी ने तो बाकायदा घोषित कर दिया है कि अब वह भारत में नंबर वन मोबाइल फोन बेचने वाली कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed