फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sagarmala projects worth Rs 1 lakh cr identified in Andhra Pradesh Shipping Minister

नौवहन मंत्री सोनोवाल बोले: सागरमाला के तहत एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स चिह्नित; फिशिंग पोर्ट्स पर कही ये बात

Sat, 04 Mar 2023 09:42 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Mar 2023 09:42 PM IST
सार

सोनोवाल ने कहा कि बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय, मत्स्य पालन मंत्रालय के सहयोग से पूरे भारत में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार फिशिंग (मछली पकड़ने) बंदरगाहों को अपग्रेड कर रहा है।

विज्ञापन
Sagarmala projects worth Rs 1 lakh cr identified in Andhra Pradesh Shipping Minister
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि कि सागरमाला के तहत आंध्र प्रदेश में 1.1 लाख करोड़ रुपये की 110 परियोजनाओं को चिह्नित किया गया है, जबकि  32,000 करोड़ रुपये की 35 परियोजनाओं के काम पहले ही पूरे हो चुके हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ परियोजनाएं रोल ऑन रोल ऑफ (आरओआरओ), पैसेंजर जेटी, फिशिंग, बंदरगाह आधुनिकीकरण (पोर्ट मॉडर्नाइजेशन) और कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) पर फोकस हैं। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, विशाखापत्तनम बदंगाह ने 2022-23 में 7.5 फीसदी से ज्यादा की कार्गो वृद्धि दिखाई है। उन्होंने कहा, मंत्रालय के निर्देशों के बाद बंदरगाह, एक लैंडलॉर्ड पोर्ट के रूप में बदलने की प्रक्रिया में हैं। अन्य बंदरगाह भी 2023 तक इनका अनुपालन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
नौवहन मंत्री ने कहा, विशाखापत्तनम बंदरगाह में छह परियोजनाएं चल रही हैं, जिन्हें जनवरी 2023 में 658 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सौंपा गया था। सोनोवाल ने कहा कि बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय, मत्स्य पालन मंत्रालय के सहयोग से पूरे भारत में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार फिशिंग (मछली पकड़ने) बंदरगाहों को अपग्रेड कर रहा है।  उन्होंने कहा कि सागरमाला और प्रधानमंत्री माचा संपदा योजना के तहत ऐसे ही 31 बंदरगाह विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, विशाखापत्तनम में फिशिंग बंदरगाह को 151 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे स्थानीय मछुआरा समुदाय के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके अलावा बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल 97 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होने वाला है, और अप्रैल से परिचालन शुरू होने की संभावना है।

सोनोवाल ने राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि बीते नौ वर्षों में कार्गो हैंडलिंग क्षमता में 79 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें 2021-22 में 421 बिलियन डॉलर का व्यापारिक निर्यात (मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट्स) भी शामिल हैं। 


मार्च 2015 में शुरू किए गए सागरमाला कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों की परियोजनाएं शामिल हैं, जैसे मौजूदा बंदरगाहों और टर्मिनलों का आधुनिकीकरण, नए बंदरगाह, टर्मिनल, पैसेंजर जेटी, अतर्देशीय जलमार्ग, बंदरगाहों के आसपास औद्योगिकीकरण, कौशल विकास और प्रौद्योगिकी केंद्र। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed