फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Rupees up 21 paise to 71.46 for the sixth consecutive day

रुपये में लगातार छठे दिन तेजी, 21 पैसे चढ़कर 71.46 पर पहुंचा

Tue, 20 Nov 2018 09:48 PM IST
भाषा, मुबई
भाषा, मुबई Updated Tue, 20 Nov 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
Rupees up 21 paise to 71.46 for the sixth consecutive day
Rupee Vs Dollar
निर्यातकों की डॉलर बिकवाली, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निधियों के सतत प्रवाह से रुपये में मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही। डालर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 21 पैसे की तेजी के साथ 71.46 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


विदेशों में कुछ अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से लगातार छठे कारोबारी सत्र में रुपये में तेजी रही। पिछले छह कारोबारी सत्र में रुपया 143 पैसे बढ़ा है। सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि वह 22 नवंबर को सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के जरिये वित्तीय प्रणाली में 8,000 करोड़ रुपये डालेगा।
विज्ञापन


अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 71.39 रुपये प्रति डॉलर पर मजबूत रुख के साथ खुला। निर्यातकों की डॉलर बिकवाली के बाद यह 71.27 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया। हालांकि, बाद में रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और अंत में यह 21 पैसे की तेजी दर्शाता 71.46 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार सूत्रों ने कहा कि पूंजी बाजार में विदेशी निधियों का निवेश बढ़ने से मुख्यत: रुपये में तेजी रही। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,103.36 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की। इस बीच बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक आज 300 अंक अथवा 0.84 प्रतिशत की हानि के साथ 35,474.51 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed