{"_id":"5fbfba0d8ebc3ec5ee58d5e7","slug":"rupee-logs-fifth-straight-gains-rises-3-paise-against-us-dollar-and-bse-sensex-also-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार पांचवें दिन तेजी, बीएसई सेंसेक्स में भी उछाल","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार पांचवें दिन तेजी, बीएसई सेंसेक्स में भी उछाल
Thu, 26 Nov 2020 08:01 PM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 Nov 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये की विनिमय दर में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन तेजी आई। घरेलू शेयरों में भारी लिवाली और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में तेजी के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ प्रति डॉलर 73.88 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में एक सीमित दायरे में घट-बढ़ देखी गई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से इस महामारी के टीके के विकास में सफलता के समाचारों से पैदा उत्साह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
रुपये की विनिमय दर 73.85 पर मजबूती के साथ खुली। दिन में 73.75 से 73.89 बीच घट-बढ़ के बाद रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 73.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को बाजार बंद होने के समय रुपये विनिमय दर 10 पैसे की तेजी के साथ प्रति डॉलर 73.91 थी । इस बीच छह प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का सूचकांक 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 92.04 हो गया।
विज्ञापन
घरेलू मोर्चे पर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई-30 सेंसेक्स 431.64 अंक बढ़कर 44,259.74 अंक पर बंद हुआ। शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने बुधवार को निवल आधार पर 24.20 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.21 फीसदी घटकर 48.02 डॉलर प्रति बैरल रह गया।