फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reserve Bank of India RBI addresses the media in Mumbai about Yes Bank COVID19

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने चेताया, कोरोना बन सकता है देश में मंदी का कारण

Mon, 16 Mar 2020 04:39 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 16 Mar 2020 04:39 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा, 'महामारी के प्रभाव का दूसरे दौर से घरेलू आर्थिक विकास में मंदी आ सकती है और यह स्पष्ट रूप से वैश्विक विकास में मंदी का परिणाम होगा और उसी के एक हिस्से के रूप में भारत में विकास की गति भी कुछ हद तक प्रभावित होगी।'

विज्ञापन
Reserve Bank of India RBI addresses the media in Mumbai about Yes Bank COVID19
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : ANI

विस्तार

दास ने यस बैंक के मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक और भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। यस बैंक से रकम निकासी पर लगाया गया प्रतिबंध बुधवार 18 मार्च से हटा लिया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


यस बैंक के खाताधारकों को दिया आश्वासन
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शक्तिकांत दास ने कहा कि, 'मैं यस बैंक के खाताधारकों को यह यकीन दिलाना चाहता हूं कि उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी अनुचित चिंता का कोई कारण नहीं है। गवर्नर ने कहा कि नया बोर्ड जल्द ही अपने कार्य को शुरू करेगा और प्रशासक का कार्यालय 26 मार्च को अस्तित्व में आएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक वायरस से भारत भी अछूता नहीं
दास ने कहा कि इस वैश्विक वायरस से भारत भी अछूता नहीं रहा है, अब तक देश में 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड 19 व्यापार चैनलों के माध्यम से भारत को सीधे प्रभावित कर सकता है, जिसमें चीन से होने वाला जोखिम बहुत अधिक है।'

कोरोना बन सकता है मंदी का कारण
दास ने कहा कि जहां तक भारतीय अर्थव्यवस्था का संबंध है, भारत वैश्विक मूल्य श्रृंखला से अपेक्षाकृत अछूता है, इस हद तक भारत पर प्रभाव कम होगा। लेकिन भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है इसलिए इस पर कुछ प्रभाव पड़ेगा।

शक्तिकांत दास ने कहा कि पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और एयरलाइंस समेत कई सेक्टर्स पर इसका असर पड़ रहा है। वित्तीय बाजार की सेहत ठीक रखने के लिए आरबीआई ने जरूरी कदम उठाया है।


उन्होंने कहा कि आरबीआई मौजूदा ब्याज दर पर एक लाख करोड़ रुपये तक कई किश्त में एलटीआरओ (लॉन्ग टर्म रेपो ऑपरेशन) करेगा। इसके बाद इसका रिव्यू भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने 23 मार्च को एक और छह महीने के अमेरिकी डॉलर / रुपये की बिक्री-खरीद स्वैप का प्रस्ताव रखा है। 

अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती संभव
इसके अतिरिक्त ब्याज दरों में कटौती पर उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर यह फैसला केवल मौद्रिक समीक्षा नीति बैठक में ही लिया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि एमपीसी की अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed