Mukesh Ambani: RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी ने की बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी हर वर्ष की भांति इस साल भी भगवान बद्री विशाल के विशेष दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बद्री विशाल की विशेष पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली की कामना की।
#WATCH | Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani visited Badrinath Dham and Kedarnath Dham today. He performed puja at both temples. The industrialist donated Rs 5 crores to The Badri-Kedar Temple Committee (BKTC) pic.twitter.com/DTrX4eCPvv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 13, 2022
इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम भी गए और पूजा-अर्चना की। केदारनाथ पहुंचने पर मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भगवान बद्री विशाल के शृंगार में प्रयोग में लाई जाने वाली तुलसी की माला भी मुकेश अंबानी को भेंट स्वरूप दी गई। बद्रीनाथ मंदिर के सभा मंडल में पहुंचने के बाद मुकेश अंबानी ने आम श्रद्धालु की भांति भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और मंदिर के गर्भगृह में कुछ देर ध्यान लगाया।