फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Real Estate and FMCG companies wants investment in Dehradun for development

आने वाले समय में बदलेगी देहरादून की तस्वीर, इन सब सेक्टर में दिखेगा विकास

Mon, 26 Mar 2018 01:35 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Real Estate and FMCG companies wants investment in Dehradun for development
Pacific Hills
शांत माहौल और पहाड़ो के बीच बसा शहर देहरादून हमेशा से लोगों की पसंदीदा जगह रही है। इस शहर में तेजी से औद्योगिक और आईटी विकास हो रहा है जिससे आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति की मांग बढ़ रही है और इस वजह से रियल एस्टेट में भी काफी तेजी आई है। निश्चित रूप से आज के समय में यह रियल एस्टेट के लिए भी एक बेहतरीन शहर है। कुछ समय से देहरादून फार्मा, प्लास्टिक और एफएमसीजी जैसे उद्योग केंद्र के रूप में विकसित हुआ है।
विज्ञापन


इस शहर में काफी कुछ ऐसा है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है, जैसे अच्छी जलवायु, कम अपराध दर, प्रमुख शैक्षिक केंद्र, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं, यह सभी रियल एस्टेट बूम में योगदान दे रहे हैं। देहरादून का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है शायद यही वजह है जो यहाँ भूमि की दरें बढ़ोतरी कर रही हैं।    
विज्ञापन


देहरादून सप्ताहांत बिताने का एक आदर्श स्थल  माना  जाता है। जहाँ पहाड़ों की सुंदरता का आनंद लेने के साथ शुद्ध पर्यावरण आपकी इंद्रियों को रीफ्रेश करता है। अगर आप सेवानिवृत्ति के बाद जीवन को सुखद और सुकून के साथ बिताना चाहते है तो देहरादून पहली पसंद हो सकती है। उत्तराखंड की राजधानी बनने के बाद देहरादून में वाणिज्यिक और आवासीय रियल एस्टेट में वृद्धि हुई है। जिसका परिणाम हम हाल ही में कई स्थानीय और बाहरी बिल्डरों के साथ फ्लैट्स और अपार्टमेंट के निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल होने के साथ रियल एस्टेट के बूम के रूप में देख सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Real Estate and FMCG companies wants investment in Dehradun for development
Pacific Golf Estate
देहरादून अब और अधिक आवासीय परियोजनाओं के साथ आ रहा है। यह शहर मेट्रो संस्कृति को अपना रहा है, अब लोग आवासीय फ्लैट या अपार्टमेंट में निवेश कर रहे हैं जो अधिक सुरक्षा और एक सामुदायिक विकास में रहने का अवसर प्रदान करता है। 

देहरादून जल्द ही मॉल की स्थापना के साथ खुदरा परियोजना का अनुभव करने जा रहा है। एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल और उत्तराखंड राज्य की राजधानी होने के नाते, देहरादून तेजी से एक तकनीकी और शैक्षणिक केंद्र में परिवर्तित हो रहा है। उच्च आबादी, पर्यटकों और छात्रों की बढ़त को देखते हुए देहरादून रिटेल और रियल एस्टेट में निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है।
 
देहरादून में रियल एस्टेट बूम मुख्य रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था द्वारा पेश किये गए विकास से प्रेरित है। रियल एस्टेट में यह बूम मॉल एवं मल्टीप्लेक्स की वृद्धि के साथ जुड़ा हुआ है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भविष्य में अफ़सोस ना हो इसलिए देहरादून में निवेश करने का यह सही समय है। यहाँ संपत्ति की कीमत 15-20% की दर से बढ़ रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed