{"_id":"62c955ed9b359d3d8f51dd42","slug":"rbi-governor-shakti-kant-das-claims-people-can-get-relief-from-inflation-soon-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shakti Kant Das: आरबीआई गवर्नर का दावा- महंगाई से लोगों को जल्द मिल सकती है राहत, मंदी पर कही यह बात","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Shakti Kant Das: आरबीआई गवर्नर का दावा- महंगाई से लोगों को जल्द मिल सकती है राहत, मंदी पर कही यह बात
Sat, 09 Jul 2022 04:56 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 09 Jul 2022 04:56 PM IST
सार
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि बाजार आपूर्ति के दृष्टिकोण से सही दिखाई दे रहा है और कई उच्च आवृत्ति संकेतक 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में रिकवरी की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिदास कांत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार को कहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी छमाही में मु्द्रस्फीति में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है। इससे महंगाई से लोगों को राहत भी मिल सकती है। इससे अर्थव्यवस्था में बड़ी मंदी आने की संभावना भी कम हुई है।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि बाजार आपूर्ति के दृष्टिकोण से सही दिखाई दे रहा है और कई उच्च आवृत्ति संकेतक 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में रिकवरी की ओर इशारा कर रहे हैं। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि हमारा वर्तमान आकलन यह है कि 2022-23 की दूसरी छमाही में मुद्रास्फीति धीरे-धीरे कम हो सकती है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ये बातें कौटिल्य इकोनॉमिक कॉनक्लेव के दौरान कही है।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा है कि वर्तमान दौर मुद्रास्फीति के ग्लोबलाइजेशन का है। पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो रही है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था में सुधार होने लगी है पर मुद्रास्फीति अब भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। यह अब भी केंन्द्रीय बैंकों के अनुमानों के ऊपर है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए आरबीआई ने बीते मई महीने से अब तक रेपो में लगभग 4.9 प्रतिशत (90 बेसिस प्वाइंट) की बढ़ोतरी कर दी है। उम्मीद जतायी जा रहा है कि आरबीआई का रेट सेटिंग पैनल अगस्ते में होने वाली बैठक में भी पॉलिसी रेट्स को बढ़ाने का फैसला ले सकता है।