फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   railways to slash fares of shatabdi express to boost passengers occupancy

शताब्दी में यात्रा करना होगा सस्ता, रेलवे जल्द करेगा किराये में कमी का ऐलान

Tue, 06 Jun 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 06 Jun 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
railways to slash fares of shatabdi express to boost passengers occupancy

शताब्दी ट्रेनों में यात्रियों की कमी को देखते हुए जल्द ही इसके किराये में कमी करने जा रहा है। अभी ज्यादातर शताब्दी ट्रेन में डायनेमिक फेयर पॉलिसी लागू है, जिसके तहत हर 10 फीसदी सीटों के भरने के बाद किराये में बढ़ोतरी हो जाती है। 

विज्ञापन


वहीं ट्रेन में बीच के स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की संख्या में भी रेलवे को गिरावट देखने को मिल रही है। इसका फायदा रेलवे के बजाय एसी बसों को मिल रहा है क्योंकि इनका किराया शताब्दी से काफी कम पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बीच के स्टेशनों पर यात्रा के लिए देना होगा कम किराया

रेलवे बोर्ड के सदस्य मोहम्मद जमशेद ने कहा कि रेलवे शताब्दी ट्रेनों में अपने यात्रियों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। डायनेमिक फेयर पॉलिसी लागू होने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस में केवल 30 फीसदी लोग ही यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच के स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट देखने को मिल रही थी, जिसको खत्म करने के लिए रेलवे ने दो शताब्दी ट्रेन के रुट पर एक ट्रायल किया था। 


इस ट्रायल के लिए दिल्ली-जयपुर और चेन्नई-बंगलुरू ट्रेन को चुना गया। इसमें बीच के स्टेशनों पर यात्रा करने वालों को एसी बस की तुलना में  किराये में कमी की गई थी। इसके बाद दोनों रुट पर यात्रियों की संख्या में 100 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed