फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Punjab and Sind Bank Announces Account of Golden Jubilee Hotels Fraud

पंजाब एंड सिंध बैंक ने गोल्डन जुबली होटल्स के अकाउंट को ‘फ्रॉड’ घोषित किया

Sun, 19 Apr 2020 02:12 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Apr 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Punjab and Sind Bank Announces Account of Golden Jubilee Hotels Fraud
पंजाब एण्ड सिंध बैंक - फोटो : social media
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) ने गोल्डन जुबली होटल्स के वसूली में फंसे एनपीए खाते को फ्रॉड घोषित कर दिया है। इस खाते पर बकाया राशि 86 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा, ‘‘यह सूचित किया जाता है कि गोल्डन जुबली होटल्स के एनपीए खाते को रिजर्व बैंक की नियामकीय जरूरत के मुताबिक ‘धोखाधड़ी’ घोषित कर दिया गया है। इस खाते पर बकाया 86.40 करोड़ रुपये है और इसमें नुकसान के लिए बैंक ने 100 प्रतिशत पूंजी का प्रावधान किया है। ’’
विज्ञापन


होटल की वेबसाइट के अनुसार गोल्डन जुबली होटल्स प्राइवेट लि. तेलंगाना सरकार के पर्यटन एवं युवा विकास, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी वाला उपक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक आफ बड़ौदा की अगुवाई में आठ सार्वजनिक बैंकों के समूह की ओर से होटल समूह को 27 फरवरी, 2018 को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण् (एनसीएलटी) की हैदराबाद पीठ के पास कॉरपोरेट समाधान दिवाला प्रक्रिया (सीआरआईपी) के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed