फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   venkiah naidu to luanch affordable housing scheme with the help of credai

सस्ते मकान के सपने को इस तरह पूरा करने की जुगत में केंद्र सरकार

Sat, 08 Apr 2017 07:36 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Sat, 08 Apr 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
venkiah naidu to luanch affordable housing scheme with the help of credai
housing scheme
केंद्र सरकार अपनी अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम को प्राइवेट बिल्डरों के जरिए पूरा करने में लग गई है। शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडु अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत बनने जा रहे दो लाख से अधिक मकानों की आधार शिला अहमदाबाद में रखेंगे। यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में केंद्र सरकार इन मकानों का निर्माण प्राइवेट बिल्डरों के सहयोग से करा रही है।  
विज्ञापन


प्राइवेट बिल्डरों के साथ हरेक को घर देने का सपना होगा पूरा

केंद्र सरकार इस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी के 2020 तक सबको घर देने के सपने को पूरा करने में लगी है। इसके लिए केंद्र सरकार प्राइवेट बिल्डरों के एसोसिएशन के साथ मिलकर काम कर रही है। सरकार के इस कदम से रियल एस्टेट सेक्टर में भी काफी उम्मीदें जग गई हैं।  
विज्ञापन


हरेक को अगले चार साल में मिलेगा घर 

क्रेडाई के अध्यक्ष गीतांबर आनंद ने amarujala.com से बात करते हुए कहा कि यह दो लाख मकान अगले चार साल में बनकर तैयार होंगे। सरकार के साथ जुड़कर इसमें हम उन सभी लोगों को मकान देंगे जिन्होने पीएम आवास योजना या फिर ईडब्लूएस कोटे के तहत आवेदन किया है। इस स्कीम के तहत 643 वर्ग फीट का कारपेट एरिया मिलेगा जो कि 900 वर्ग फीट बिल्ट अप एरिया के बराबर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ते घर दिलाने में क्रेडाई बनेगा नोडल एजेंसी

आनंद ने बताया कि क्रेडाई सरकार के साथ मिलकर के इस योजना को साकार करेगा। इसके लिए क्रेडाई नोडल एजेंसी की भूमिका निभा रहा है। इसमें 12 लाख रुपये से लेकर के 35 लाख रुपये के बीच लोगों को मकान मिलेंगे। शहरी आवास मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  सरकार की मंशा है कि वो रियल एस्टेट सेक्टर में लगे बिल्डर्स की मदद ले क्योंकि वो ही पीएम के इस सपने को अमली जामा पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed