फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   union budget 2019 expectations of real estate, affordable housing should get boost

बजट 2019: घर खरीदारों को मिले रियायत, अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा

Fri, 25 Jan 2019 01:53 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Fri, 25 Jan 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
union budget 2019 expectations of real estate, affordable housing should get boost

लंबे समय से चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रहे रियल एस्टेट सेक्टर को इस बार बजट से काफी उम्मीदें हैं। चुनावी साल होने से संभावना भी है कि रियल्टी सेक्टर और घर खरीदारों को बजट में कई तरह की छूट और मिलेंगी।

विज्ञापन


एक डेवलपर होने के नाते मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस बार के बजट में अन्य उद्योगों की तरह इस सेक्टर से भी स्टाम्प ड्यूटी को खत्म कर जीएसटी में शामिल कर दिया जाए। इससे रियलटी सेक्टर को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आसानी से फंड की जरूरत को पूरा करने के लिए एक कोष का गठन हो।  

विज्ञापन

सस्ते घरों को और छूट दी जाए

आयकर अधिनियम 1981 की धारा 80आईबीए का दायरा, जो कि डेवलपर को सस्ते आवासीय प्रोजेक्ट से प्राप्त लाभ और लाभ के 100 प्रतिशत के बराबर कटौती की अनुमति देता है, को अफोर्डेबल हाउसिंग की सभी श्रेणियों जिनमें ईडब्ल्यूसी, एलआईजी, एमआईजी-3 और एमआईजी-2 में लागू किया करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ते घरों की वर्तमान सीमा चार मेट्रो के लिए 30 मीटर और अन्य शहरों के लिए 60 मीटर के बजाय 200 वर्ग मीटर कारपेट एरिया तक के प्रोजेक्टस तक विस्तारित की जानी चाहिए। इससे घर के खरीदारों के सभी वर्गों को कवर किया जा सकेगा। यह 2022 तक सभी के लिए आवास के सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

union budget 2019 expectations of real estate, affordable housing should get boost

होम लोन, किराये और आयकर पर छूट बढ़े

रियल्टी सेक्टर में सुस्ती खत्म हो इसके लिए जरूरी है कि घर खरीदरों को सरकार बढ़ाव मिले। यह तभी हो सकता है जब सरकार होम लोन, किराये और आयकर छूट की सीमा पर मिल रहे रियायतों को बढ़ाएगी।

इससे आम लोगों के पास बचत बढ़ेगा और वह अपने घर के सपने को पूरा कर पाएंगे। इसके अलावा इस  सेक्टर को उद्योग का दर्जा दिया जाए। इससे डेवलपर्स के लिए कम ब्याज दर पर फंड जुटाना आसान हो जाएगा।

अर्थव्यवस्था में तेजी को इस सेक्टर का साथ जरूरी

भारतीय रीयल एस्टेट सेक्टर अर्थव्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है जिसने 2017 में सकल घरेलू उत्पाद में 6.7  फीसदी का योगदान दिया। उम्मीद है कि वर्ष 2025 तक इसके 13 फीसदी तक पहुंच जाएगा।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के अनुसार 2022 तक रियल एस्टेट एवं निर्माण उद्योग में 66 मिलियन से अधिक लोगों की मांग होगी, वहीं केपीएमजी के अनुमान के मुताबिक 2022 तक यह आंकड़ा 75 मिलियन को पार कर जाएगा। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इस सेक्टर को पटरी पर लाने के विशेष ध्यान दें।

(राकेश यादव, सीएमडी, अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed