फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   uae to increase vat from january 1, trips and property buying will become costly

दुबई में नए साल से घूमना, प्रॉपर्टी खरीदना हो जाएगा महंगा, हर सर्विस पर लगेगा वैट

Wed, 27 Dec 2017 10:54 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Dec 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
uae to increase vat from january 1, trips and property buying will become costly
कच्चे तेल में हो रही लगातार कमी की वजह से गिरती इकोनॉमी के कारण नए साल से दुबई में घूमना और प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। 1 जनवरी से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कई सारी गुड्स एंड सर्विसेज पर वैट की दर को बढ़ा दिया है। इसका असर होटल, टूर और कैब सर्विस पर भी पड़ेगा। 
विज्ञापन


भारतीयों के लिए पसंदीदा जगह है दुबई
भारतीय पर्यटकों के लिए दुबई एक पसंदीदा जगह में शुमार है। 5 फीसदी वैट लगने से घूमना-फिरना 6 से 7 फीसदी तक महंगा हो जाएगा। टूर ऑपरेटर्स की माने तो इसका असर सबसे अधिक भारतीयों पर पड़ेगा, क्योंकि भारत से आने वाले सैलानियों की संख्या दुबई में सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


प्रॉपर्टी मार्केट पर भी दिखेगा असर
यूएई सरकार ने इसमें प्रॉपर्टी को भी शामिल किया है। इस हिसाब से यहां नए साल से नई प्रॉपर्टी खरीदने वालों को भी ज्यादा टैक्स देना होगा, जिससे घर खरीदना भी महंगा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में पार्टी मनाने वालों पर भी पड़ेगा असर

uae to increase vat from january 1, trips and property buying will become costly
अभी ज्यादातर भारतीय दुबई में नए साल की पार्टी मनाने के लिए जाते हैं। वहां पर उनको 1 जनवरी से हर वस्तु की खरीद पर ज्यादा टैक्स देना होगा। कॉक्स एंड किंग्स लिमिटेड के करन आनंद ने कहा, 'यूएई में छुट्टी बिताने का खर्च थोड़ा बढ़ेगा।

हालांकि, भारतीयों को हम नए साल के जश्न पर जो ऑफर दे रहे हैं उस कारण वैट का प्रभाव कम हो जाएगा। यूएई भारतीयों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है और इस साल दुबई में 10 लाख से अधिक भारतीयों के आने की संभावना है।'  

दिल्ली-मुंबई से लोग जाते हैं दुबई
ज्यादातर भारतीय दिल्ली और मुंबई से दुबई तक की यात्रा करते हैं। मुंबई सहित महाराष्ट्र, केरल और गुजरात के हजारो लोगों ने वहां पर प्रॉपर्टी में निवेश कर रखा है। केरल से लाखों की संख्या में लोग वहां पर नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में भारतीयों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed