{"_id":"5a1aa88b4f1c1b78548bf55a","slug":"these-cities-are-good-for-investing-in-property-all-over-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी में करना है निवेश तो ये छोटे शहर बने नए डेस्टिनेशन, मिलेगा अच्छा रिटर्न","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
प्रॉपर्टी में करना है निवेश तो ये छोटे शहर बने नए डेस्टिनेशन, मिलेगा अच्छा रिटर्न
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Sun, 26 Nov 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
उत्तर भारत सहित देश के कई भागों में प्रॉपर्टी मार्केट अभी काफी डाउन चल रहा है। इस वक्त बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट में किए गए रिटर्न का इन्वेस्टमेंट वापस चाहते हैं, इसलिए कई छोटे शहरों में अभी प्रॉपर्टी खरीदना काफी फायदे का सौदा बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आगे आने वाले वक्त में यह शहर अपने आप में कई बड़े शहरों को मात दे सकते हैं।
विज्ञापन
45 शहर प्रॉपर्टी के लिए हॉटस्पॉट
रियल एस्टेट कंसल्टेंट फर्म जेएलएल इंडिया द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार देश भर के 45 से अधिक छोटे शहर अभी निवेश करने के लिए सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले हॉटस्पॉट बनने वाले हैं। इनमें कई शहर प्रदेशों की राजधानी है, इसके अलावा कई प्रमुख शहर भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
यह शहर हैं लिस्ट में शामिल
जेएलएल ने अपनी लिस्ट में नॉर्थ जोन के जिन शहरों को शामिल किया है उनमें लखनऊ, जयपुर, वाराणसी, चंडीगढ़, आगरा, मेरठ, श्रीनगर, अमृतसर, जोधपुर, अलीगढ़, बरेली, जोधपुर, कोटा और मुरादाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
सेंट्रल जोन के जो शहर हैं उनमें रायपुर, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और भोपाल को शामिल किया गया है। वहीं वेस्ट जोन के अहमदाबाद, नागपुर, सूरत, नासिक, वडोदरा, औरंगाबाद और राजकोट शामिल हैं।
Trending Videos
साउथ, ईस्ट जोन में शामिल हैं ये शहर
chandigarh city
रिपोर्ट में साउथ और ईस्ट के जिन शहरों को शामिल किया गया है, उनमें गुवाहाटी, पटना, जमशेदपुर, रांची, भुवनेश्वर, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, मैसूर, हुबली, कोच्चि, कोजिकोड, त्रिशूर, मण्पुरम, कन्नूर, कोल्लम, कोयंब्टूर, मदूरै, सलेम शामिल हैं।
टॉप 10 में शामिल हैं ये शहर
लिस्ट के अनुसार टॉप 10 में जिन शहरों को शामिल किया गया है उनमें कोच्चि को पहले स्थान पर रखा गया है। दूसरे पर अहमदाबाद, तीसरे पर जयपुर, चौथे पर नागपुर, पांचवे पर लखनऊ, छठे पर वाराणसी, सातवें पर विशाखापट्टनम, नौवें और दसवें पर क्रमशः कोयंब्टूर व तिरूवंतपुरम हैं।
टॉप 10 में शामिल हैं ये शहर
लिस्ट के अनुसार टॉप 10 में जिन शहरों को शामिल किया गया है उनमें कोच्चि को पहले स्थान पर रखा गया है। दूसरे पर अहमदाबाद, तीसरे पर जयपुर, चौथे पर नागपुर, पांचवे पर लखनऊ, छठे पर वाराणसी, सातवें पर विशाखापट्टनम, नौवें और दसवें पर क्रमशः कोयंब्टूर व तिरूवंतपुरम हैं।