{"_id":"57c0116a4f1c1bb57ed4eebc","slug":"supertech-to-venture-in-hospitality-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ के निवेश से नोएडा में अस्पताल बनाएगी सुपरटेक","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
100 करोड़ के निवेश से नोएडा में अस्पताल बनाएगी सुपरटेक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 26 Aug 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
सुपरटेक
रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक लिमिटेड अब हेल्थकेयर सेक्टर में हाथ आजमाने जा रही है। कंपनी ने अपनी एकीकृत टाउनशिप परियोजनाओं में अस्पताल खोलने का फैसला किया है। इस क्रम में सुपरटेक सबसे पहला अस्पताल नोएडा के सेक्टर-74 स्थित केप टाउन में बनाने जा रही है।
विज्ञापन
यह अस्पताल सुपर स्पेशलिस्ट होगा जहां 100 बिस्तरों की सुविधा होगी। सुपरटेक लिमिटेड के चेयरमैन आर.के. अरोड़ा के मुताबिक नोएडा में प्रस्तावित अस्पताल पर कंपनी 100 करोड़ का निवेश करेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है और मई, 2017 तक अस्पताल निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। यहां 24 घंटे आपातकालीन सेवा भी दी जाएगी। इस अस्पताल में सुपरटेक टाउनशिप के निवासियों के साथ आसपास के लोगों का भी इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन