सेल सेल सेल!!! घर लेना चाहते हैं तो यहां करें ऑनलाइन खरीददारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप घर लेना चाहते हैं तो आपके लिए खास ऑफर लेकर आई है ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील। स्नैपडील ने अपने प्लैटफॉर्म पर प्रॉपर्टी सेल शुरू की है। इस सेल में प्रॉपर्टी के आधार बिक्री मूल्य पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
इसके अलावा कई दूसरे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में बताया कि रियल एस्टेट क्षेत्र की उसकी दीवाली सेल पांच अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगी।
यह उसकी प्रॉपर्टी सेल का दूसरा संस्करण है। पिछले साल सात दिन में उसने 150 घरों की बिक्री की थी।
ये है ऑफर में खास
इस सेल के तहत कंपनी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नै, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद और जयपुर के विभिन्न प्रॉजेक्ट्स पेश कर रही है। इस सेल में फ्लैटों की कीमत 30 लाख से पांच करोड़ रुपये के बीच रखी गई है।
इस शॉपिंग फेस्टिवल में प्रेस्टिज ग्रुप, पुर्वांकर, कोल्टे पाटिल डेवलेपर्स, प्रविडेंट हाउजिंग, पंचशील ग्रुप, सृजन रीयल्टी, रोहन लाइफस्केप्स और सिक्का ग्रुप समेत कई रियल एस्टेट डेवलेपर्स के अपार्टमेंट्स शामिल हैं।
स्नैपडील ने कहा, 'स्नैपडील पर प्रॉपर्टी खरीदने वाले ग्राहकों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सबसे कम ब्याज पर होम लोन मिल जाएंगे। इसके अलावा, वो बेस सेलिंग प्राइस पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर्स, 25:75 पेमेंट ऑफर, 6 लाख रुपये तक की छूट पा सकते हैं।' वहीं, डेवलेपरों की ओर से भी कार, आईफोन 6एस, आईपैड, सोने के सिक्के और बहुत कुछ मुफ्त में दिए जाएंगे।