फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   saya group launches new project s class in ghaziabad indirapuram locality

साया ग्रुप ने लॉन्च किया नया प्रोजेक्ट, 49 लाख में मिलेगा वर्ल्ड क्लास सुविधाओं वाला फ्लैट

Wed, 21 Feb 2018 03:47 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Feb 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
saya group launches new project s class in ghaziabad indirapuram locality
saya

दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट की प्रमुख कंपनियों में शुमार साया ग्रुप ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अपना चौथा प्रोजेक्ट साया एस-क्लास हाल ही में लॉन्च किया। कंपनी ने हाल ही में इंदिरापुरम में दो प्रोजेक्ट पूरे किए हैं, जबकि एक प्रोजेक्ट का अभी निर्माण चल रहा है। 

विज्ञापन


49 लाख में मिलेगा फ्लैट
साया ग्रुप के सीएमडी विकास भसीन ने इस अवसर पर कहा कि कंपनी इंदिरापुरम में हैबिटेट वर्ल्ड के सामने स्थित 1.93 एकड़ के प्लॉट पर दो टावर को बनाएगी। यहां पर लोगों को 2 और 3 बीएचके का फ्लैट मिलेगा जिसका 56 वर्ग मीटर से शुरू होकर के 105 वर्ग मीटर का होगा। फ्लैट की शुरुआती कीमत 49 लाख से शुरू होगी। इस प्रोजेक्ट में 3 लेवल बेसमेंट की पार्किंग भी मिलेगी। 
विज्ञापन


पोडियम पर होगा क्लब हाउस 
भसीन ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में कोरियन फोर्मवर्क टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रोजेक्ट की डिलिवरी 2022 तक होगी। भसीन ने यह भी कहा कि उनका इस प्रोजेक्ट में बनने वाले टावर पूरे इंदिरापुरम में सबसे ऊंचा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपना घर सभी का सपना होता है और हम बेहद खुशनसीब है की लोगों से सपने को पूरा करने में हमारा भी योगदान रहा है। इस बार भी हम लोगों के लिए कुछ अलग और खास करने की तैयारी के साथ इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट को बना रहे है, हमें उम्मीद है कि लोग इसे जरुर पसंद करेंगे। 


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने केक काटकर औपचारिक रूप से प्रोजेक्ट लांच किया। उनके साथ में पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी भी मौजूद थे। लॉन्चिंग के मौके पर मशहूर पॉप एवं पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी, सिंगर रशमीत कौर ने अपने गानों से सभी को खूब नचाया। कार्यक्रम का संचालन मश्हूर टीवी कलाकार मंदिरा बेदी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed