फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   rera will complete one year on may 1, has done little to help buyers

RERA का एक सालः देश के 14 राज्यों में पोर्टल भी नहीं, बायर्स को नहीं मिल रही है किसी तरह की मदद

Fri, 27 Apr 2018 03:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Apr 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
rera will complete one year on may 1, has done little to help buyers

रियल एस्टेट पर अपने शिकंजे को कसने और घर खरीदारों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए रियल एस्टेट रेग्यूलेशन एक्ट (रेरा) को लागू हुए पहली मई को एक साल हो जाएगा। लेकिन इस एक्ट के लागू हो जाने के बाद भी बायर्स को किसी तरह को कोई फायदा धरातल पर नहीं मिला है। इससे बायर्स के मन में इस एक्ट को लेकर संदेह बना हुआ है, क्योंकि कई राज्यों में इसके लिए पोर्टल तक नहीं बना है। 

विज्ञापन


20 राज्यों ने किया नोटिफाई
जम्मू-कश्मीर को छोड़कर के पूरे देश में रेरा कानून लागू है। इन 28 राज्यों मे भी केवल तीन ने ही अपने स्थाई रेग्यूलेटर को नियुक्त किया है। वहीं 20 राज्यों में इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके बावजूद 14 राज्यों ने रेरा के लिए अलग से पोर्टल शुरू किया है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी नाइट फ्रैंक के मुताबिक इतना होने के बाद भी ग्राहकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 
विज्ञापन


इन राज्यों ने शुरू नहीं किया वेबपोर्टल
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब ने ही केवल स्थाई तौर पर रेग्यूलेटर को नियुक्त किया है। अन्य राज्यों ने केवल इस पद पर अस्थाई तौर पर रेग्यूलेटर की नियुक्ति की गई है। हालांकि असम, हरियाणा, केरल, तेलंगाना और ओडिशा ने अभी तक रेरा के लिए अलग से पोर्टल नहीं शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों के पोर्टल नहीं मिलती पूरी जानकारी
यूपी, बिहार, राजस्थान और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों रेरा के पोर्टल पर जो जानकारी डेवलपर्स द्वारा अपलोड की जा रही है वो बायर्स के लिए नाकाफी है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेरा के तहत सभी चल रहे प्रोजेक्ट्स के बारे में अगस्त 2017 तक रजिस्ट्रेशन करना होगा। लेकिन ऐसे कई प्रोजेक्ट्स जिनको पजेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है और वो रेरा में रजिस्टर्ड नहीं हो सके हैं। 


पश्चिम बंगाल सरकार ने नहीं किया नोटिफाई
रिपोर्ट के मुताबकि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने इस कानून को अभी तक नोटिफाई भी नहीं किया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के सभी राज्य भी इसी कतार में शामिल हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो राज्य सरकार भी इसे लागू करने में फिसड्डी साबित हो गई हैं। ऐसे में कैसे बिल्डर्स धोखाधड़ी करने से बाज आएंगे यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed