फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   rera act in uttar pradesh become failed affair as no staff to handle it

यूपी में फेल हुआ रेरा कानून, आई 4300 शिकायतें पर नहीं हुआ ज्यादातर का भी निस्तारण

Tue, 03 Jul 2018 03:15 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
rera act in uttar pradesh become failed affair as no staff to handle it

केंद्र सरकार द्वारा रियल इस्टेट बिल को पूरे देश में लागू किए दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन इसका फायदा उत्तर प्रदेश की जनता को नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अक्टूबर 2016 में इसे पूरे प्रदेश में लागू करने के लिए कानून को पास कर दिया था, लेकिन अभी तक इससे खरीदारों की समस्या का समाधान होते हुए नहीं दिख रहा है। 

विज्ञापन


लग गया है शिकायतों का अंबार
घर खरीदने वालों को बिल्डरों से राहत नहीं मिलने के बाद इस कानून के लागू होने के बाद से लेकर अब तक 4300 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं लेकिन केवल 1200 केसों में आदेश दिया जा चुका है। इस वजह से घर खरीदारों में मायूसी छाई हुई है। 
विज्ञापन


एनसीआर से 60 फीसदी शिकायतें
दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सबसे ज्यादा फ्लैट बन रहे हैं। इन शहरों में घर खरीदने वालों को ही सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन तीन शहरों से ही यूपी रेरा के पास 60 फीसदी से ज्यादा शिकायतें पहुंची हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से हैं दिक्कतें

rera act in uttar pradesh become failed affair as no staff to handle it
मई 2017 में प्रदेश सरकार ने शहरी आवास व विकास विभाग के मुख्य सचिव को रेरा का अंतरिम चेयरपर्सन नियुक्त किया था। प्रदेश में योगी सरकार अभी तक किसी एक अधिकारी को पूर्णकालिक चेयरमैन भी नियुक्त नहीं  कर पाई है। वहीं जिलों में भी इसके लिए समाधान अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो सकेगी है। 

शिकायत करने के लिए जाना पड़ता है लखनऊ
फ्लैट खरीदारों को बिल्डरों की शिकायतों का समाधान करने के लिए लखनऊ जाना पड़ता है। वहीं स्टाफ न होने  की वजह से ज्यादातर केसों को मुरादाबाद, आगरा या फिर मेरठ ट्रांसफर कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed