फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   Reduction in size of residential flats in last five years

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पांच साल में घटा आवासीय फ्लैटों का आकार

Mon, 23 Sep 2019 03:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 23 Sep 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Reduction in size of residential flats in last five years

देश के प्रमुख शहरों में आवासीय फ्लैटों का औसत आकार 27 फीसदी घटा है। एनरॉक की एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। हालांकि, इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में फ्लैटों का औसत आकार मात्र छह फीसदी घटा है।

विज्ञापन


एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘नकदी संकट, खरीदारों की प्राथमिकता में बदलाव और मकानों की कीमत को लेकर चिंता की वजह से बिल्डर अब ‘बड़ा बेहतर है’ से हटकर सात प्रमुख शहरों में छोटी आवासीय इकाइयां बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन


संपत्ति सलाहकार ने कहा कि सात प्रमुख शहर - मुंबई महानगर क्षेत्र, दिल्ली-एनसीआर, पुणे, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद और कोलकाता में फ्लैटों का औसत आकार पांच साल में 27 फीसदी घटकर 1,020 वर्ग फुट रह गया है। 2014 में यह 1,400 वर्ग फुट था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी ने कहा कि हैरान करने वाली बात यह है कि हाल के वर्षों में एनसीआर का रीयल्टी बाजार सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। लेकिन एनसीआर में फ्लैटों का औसत आकार मात्र छह फीसदी घटा है। अभी एनसीआर में फ्लैटों का औसत आकार 1,390 वर्ग फुट है।

मुंबई महानगर क्षेत्र में फ्लैटों का औसत आकार सबसे अधिक 45 फीसदी घटकर 2014 के 960 वर्ग फुट से 530 वर्ग फुट पर आ गया है।

पुणे में फ्लैटों का औसत आकार 38 फीसदी घटकर 600 वर्ग फुट पर आ गया है। रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद में फ्लैटों के औसत आकार में क्रमश: आठ फीसदी, नौ फीसदी और 12 फीसदी की गिरावट आई है।


शीर्ष सात शहरों में इस समय हैदराबाद में फ्लैटों का औसत आकार सबसे अधिक यानी 1,570 वर्ग फुट है। बेंगलूरू में यह 1,300 वर्ग फुट और चेन्नई में 1,190 वर्ग फुट है। कोलकाता में फ्लैटों का औसत आकार पांच साल में नौ फीसदी घटकर 1,230 वर्ग फुट से 1,120 वर्ग फुट पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed