फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   Real Estate sentiment remains pessimistic in September quarter but outlook turns positive according to a survey

सितंबर तिमाही में भी निराशावादी रही रियल एस्टेट में धारणा, लेकिन परिदृश्य हुआ सकारात्मक

Thu, 22 Oct 2020 02:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 22 Oct 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Real Estate sentiment remains pessimistic in September quarter but outlook turns positive according to a survey
प्रॉपर्टी - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस महामारी के कारण रियल एस्टेट क्षेत्र की धारणा सितंबर तिमाही में भी निराशावादी बनी रही। हालांकि अगले छह महीने को लेकर परिदृश्य सकारात्मक हुआ है और मांग में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। एक सर्वेक्षण में ये बातें कही गईं। 

विज्ञापन


मौजूदा धारणा स्कोर में सुधार
नाइट फ्रैंक, फिक्की और नारेडको द्वारा गुरुवार को जारी 'रियल एस्टेट धारणा सूचकांक तीसरी तिमाही 2020 सर्वेक्षण' के अनुसार, जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान 'मौजूदा धारणा स्कोर' सुधरकर 40 अंक पर पहुंच गया। यह एक तिमाही पहले महज 22 अंक के रिकॉर्ड निचले स्तर पर था। हालांकि यह अभी भी निराशावादी बना हुआ है। यह सर्वेक्षण रियल एस्टेट डेवलपरों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों और निजी इक्विटी कंपनियों के लिए जारी किया जाता है। सर्वेक्षण के अनुसार, भविष्य की धारणा का स्कोर पिछले तिमाही के 41 अंक से सुधरकर 52 अंक पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


आगामी छह महीनों में हो सकता है अर्थव्यवस्था में सुधार
स्कोर का सूचकांक 50 से कम रहना धारणा के निराशावादी होने की बात बताता है। हालांकि सूचकांक के 50 से ऊपर रहने पर माना जाता है कि धारणा आशावादी यानी सकारात्मक है। सूचकांक 50 अंक पर रहे तो उसे उदासीन कहा जाता है। सर्वेक्षण में शामिल करीब 57 फीसदी लोगों की राय है कि अगले छह महीने में अर्थव्यवस्था में सुधार होने वाला है और यह वृद्धि करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed