फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   real estate sector to be affected by coronavirus salary and employement

कोरोना से रियल एस्टेट क्षेत्र में वेतन कटौती और रोजगार में कमी की आशंका

Tue, 14 Apr 2020 11:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 14 Apr 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
real estate sector to be affected by coronavirus salary and employement

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी ‘लॉकडाउन’ से प्रभावित रियल एस्टेट क्षेत्र में वेतन में कटौती और रोजगार में कमी की आशंका है। 

विज्ञापन


एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है नुकसान
नकदी संकट से जूझ रहे रियल क्षेत्र में बिक्री आय लगभग थम सी गई है। रियल्टी कंपनियों के संगठनों के अनुसार, देशव्यापी बंद से इस क्षेत्र को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। हालांकि जमीन के विकास से जुड़ी कंपनियों और सलाहकारों का मानना है कि अगर सरकार उद्योग के साथ-साथ पूरी अर्थव्यवस्था के लिए कोई पैकेज लाती है, तो उससे नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन


दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है रियल एस्टेट क्षेत्र
‘कॉन्फेडरेश्न ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (क्रेडाई) के चेयरमैन जे शाह ने कहा कि, ‘‘कृषि के बाद रियल एस्टेट क्षेत्र दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है। यह हर तरह के लोगों को रोजगार देता है। निर्माण और अन्य संबद्ध कर्मचारी रियल्टी क्षेत्र के महत्वपूर्ण हिस्सा है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्री पर प्रभाव स्पष्ट 
उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता श्रमिकों को मूल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है। शाह ने कहा कि, ‘‘वेतन कटौती के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि महामारी कब तक बनी रहती है।’’ नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि, ‘‘बिक्री पर प्रभाव स्पष्ट दिख रहा है। इसका असर कंपनियों के मुनाफे पर दिखेगा। इसलिए पहली प्रतिक्रिया में रूप में वेतन कटौती हो सकती है। कुछ नौकरियां भी जा सकती है।’’ 


दिवालिया हो सकती हैं कंपनियां 
उन्होंने कहा कि कंपनियों की आय पर असर पड़ा है जो पहले से नकदी समस्या से जूझ रहे हैं। इससे कर्ज लौटाने में चूक की स्थिति बन सकती है। हीरानंदानी ने कहा, ‘‘अगर बकाया कर्ज लौटाने में चूक होती है और यह संख्या बढ़ती जाती है, तो कंपनियां दिवालिया हो सकती हैं। इसका सीधा असर रोजगार पर पड़ेगा।’’ 

सीबीआरई के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका) अंशुमन मैग्जीन ने कहा, ‘कोरोना वायरस की स्थिति अभी भारत में उभर ही रही है और इसके उद्योग के ऊपर प्रभाव के बारे में कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed