फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   raymond forays into real estate sector, will construct three thousand flats in thane

द कंप्लीट मैनः 92 साल कपड़े बनाने वाली रेमंड अब बनाएगी घर

Wed, 03 Apr 2019 05:17 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 03 Apr 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
raymond forays into real estate sector, will construct three thousand flats in thane

1927 से लेकर अभी तक 'द कंप्लीट मैन' की टैगलाइन से  परिधान व टेक्सटाइल बनाने वाली कंपनी रेमंड अब रियल एस्टेट कारोबार में उतर गई है। कंपनी अब फ्लैटों का निर्माण करके बेचेगी। इससे पहले गोदरेज और टाटा संस जैसी पुरानी कंपनियां भी रियल एस्टेट सेक्टर में मकानों का निर्माण व बिक्री कर रही हैं। 

विज्ञापन

यह होगा कंपनी का नाम

कंपनी ने एक बयान में कहा कि रेमंड समूह ने रियल्टी क्षेत्र के कारोबार के लिए रेमंड रियल्टी नाम से नई कंपनी शुरू की है। रेमंड ने ऐसे समय में रियल एस्टेट क्षेत्र में कदम रखा है, जब क्षेत्र बढ़ते कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। 

विज्ञापन

बाजार में मिलेगी अच्छी कीमत

रेमंड के चेयरमैन और एमडी गौतम हरी सिंघानिया ने कहा कि शेयरधारकों के लिए बेहतरीन मूल्य जुटाने के प्रयासों के तहत कंपनी ने थाणे में उपस्थित अपनी जमीन का इस्तेमाल करने के लिए रियल एस्टेट बाजार में कदम रखा है। उन्होंने कहा कि यह भूखंड शहर के बीच में हैं, जिससे यह बाजार में अच्छी कीमत दिलाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बीएचके के तीन हजार फ्लैट

कंपनी इस क्षेत्र में अपने पहले प्रोजेक्ट के रूप में इसी भूखंड पर 10 आवासीय टावर का निर्माण करेगी, जिसमें दो बीएचके की क्षमता वाले 3,000 आवासीय मकान शामिल होंगे। कंपनी ने कहा कि वह अपने पहले चरण में पांच साल की अवधि में 25 फीसदी से अधिक के मुनाफे दायरे के साथ 3,500 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज करने का अनुमान है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed