फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   property to be linked with aadhaar to check benami and black money inflow

काले धन पर लगेगी लगाम! आधार से जुड़ेगी बेनामी संपत्ति, बनेगा प्रॉपर्टी कॉर्ड

Thu, 06 Apr 2017 08:21 AM IST
amarujala.com- Written By: राजीव कुमार
amarujala.com- Written By: राजीव कुमार Updated Thu, 06 Apr 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
property to be linked with aadhaar to check benami and black money inflow
- फोटो : Reuters
बेनामी संपत्ति का पूरा ब्यौरा रखने और संपत्ति में लगे कालेधन का खुलासा करने के उद्देश्य से सरकार ने सभी प्रॉपर्टी को आधार नंबर से जोड़ने का मन बनाया है। जल्द ही सभी प्रॉपर्टी को आधार नंबर से जोड़ने को अनिवार्य किया जा सकता है। चंडीगढ़ में तो प्रॉपर्टी को आधार से जोड़ने का काम आरंभ भी हो गया है। 
विज्ञापन


सभी प्रॉपर्टी को आधार नंबर से जोड़ने के बाद सरकार इस बात का आसानी से पता लगा सकती है कि किसके पास कितनी प्रोपर्टी है। सरकार आवासीय व व्यावसायिक प्रॉपर्टी के साथ जमीन के टुकड़ों को भी आधार नंबर से जोड़ेगी। गत 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगली कार्रवाई बेनामी संपत्ति के खिलाफ करने की बात कही थी।
विज्ञापन


सभी बैंक जुड़ेंगे आधार से
मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक जिस प्रकार बैंक में खोले गए सभी खातों को आधार से जोड़ने का काम किया जा रहा है, वैसे ही सभी प्रोपर्टी को आधार से जोड़ने का काम किया जाएगा। पहले चरण में सरकार बैंक खातों को आधार से जोड़ रही है और जो बैंक खाते आधार से नहीं जुड़ेंगे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी प्रॉपर्टी को भी जुड़वाना होगा आधार से

property to be linked with aadhaar to check benami and black money inflow

इन दिनों प्रोपर्टी की रजिस्ट्री में आधार नंबर लिया जा रहा है, लेकिन जिन प्रोपर्टी की रजिस्ट्री पुरानी है और वह आधार नंबर से नहीं जुड़ी है, उसे आधार से जोड़ने का काम जल्द ही आरंभ किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक प्रोपर्टी मालिकों को अपनी प्रोपर्टी को आधार से जुड़ने का समय दिया जाएगा। उन्हें रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर अपनी प्रोपर्टी को आधार से जुड़वाना होगा। आरंभ में राज्य सरकारों की तरफ से यह कवायद की जाएगी। इस मामले में केंद्र सरकार राज्य सरकारों से बात कर रही है।

देश स्तर पर बाद में बनेगा प्रॉपर्टी कार्ड

देश में हर प्रकार की प्रॉपर्टी को आधार से जोड़ने के बाद प्रॉपर्टी कार्ड बनाने का काम राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ होगा। हालांकि दिल्ली नगर निगम के कुछ इलाकों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रोपर्टी कार्ड बनाने का काम आरंभ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed