फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   property news prices in Mumbai will be reduced upto seven percent as government cuts Realty Premium

इस राज्य में सात फीसदी तक कम होंगे प्रॉपर्टी के दाम, सरकार ने प्रीमियम में दी छूट

Sat, 09 Jan 2021 01:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 09 Jan 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
property news prices in Mumbai will be reduced upto seven percent as government cuts Realty Premium
प्रॉपर्टी - फोटो : pixabay

महाराष्ट्र सरकार के रियल्टी क्षेत्र से संबंधित सभी प्रीमियम में 50 फीसदी कटौती के कदम से देश की आर्थिक राजधानी में संपत्ति के दाम सात फीसदी तक घट सकते हैं। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि इससे उद्योग को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने कहा कि, 'इस कदम से शेष राज्य में भी संपत्ति की कीमतों में 2.8 फीसदी तक की गिरावट आएगी।' 

विज्ञापन


चुनौतियों का सामना कर रहा है रियल एस्टेट क्षेत्र
रियल एस्टेट क्षेत्र पिछले कुछ समय से चुनौतियों का सामना कर रहा है। क्षेत्र में अधिशेष स्टॉक की समस्या पहले से थीं महामारी से यह और बढ़ी है। महाराष्ट्र सरकार ने पहले संपत्ति के लेनदेन पर स्टांप शुल्क में कटौती की थी। अब इस सप्ताह प्रीमियम में कटौती की है। इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि प्रीमियम में 50 फीसदी की कटौती से मुंबई में फ्लैटों के दाम करीबन 750 रुपये प्रति वर्ग फुट घटेंगे। वहीं राज्य के अन्य इलाकों में 150 रुपये प्रति वर्ग फुट की कटौती होगी। 
विज्ञापन


फ्लैट के निर्माण की लागत में आ सकती है 8.8 फीसदी की कमी 
मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में फ्लैट के निर्माण पर 8,500 रुपये प्रति वर्गफुट बिक्री योग्य क्षेत्र (भूमि की लागत सहित) की लागत आती है। वहीं इसकी औसत कीमत 10,640 रुपये प्रति वर्ग फुट है। 750 रुपये की कटौती का मतलब है कि एमएमआर में फ्लैट के निर्माण की लागत में करीब 8.8 फीसदी की कमी आएगी। वहीं 150 रुपये प्रति वर्ग फुट का मतलब है कि पुणे में फ्लैट के निर्माण की लागत 3.2 फीसदी घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक पारेख समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया फैसला
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा गया है कि 31 दिसंबर 2021 तक प्रीमियम में 50 फीसदी छूट का निर्णय दीपक पारेख समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। इस समिति का गठन कोविड-19 महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के बाद निर्माण क्षेत्र को कठिन परिस्थिति से उबारने के बारे में सुझाव देने के लिए किया गया था। इसमें कहा गया है कि निर्माण परियोजनाओं में जो भी रियल्टी डेवलपर 50 फीसदी प्रीमियम छूट का लाभ लेगा, उसे ग्राहकों की ओर से पूरा स्टांप शुल्क खुद भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed