फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   Property Housing unit sales increase in march quarter according to Anarock

रियल एस्टेट: मकानों की बिक्री ने प्री-कोविड स्तर को बड़े अंतर से किया पार, बिके 58290 मकान

Fri, 26 Mar 2021 01:15 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 26 Mar 2021 01:15 PM IST
सार

  • संकट में गुजरे साल 2020 के बाद रियल्टी उद्योग के लिए 2021 की पहली तिमाही राहत भरी खबर लेकर आई है।
  • शीर्ष सात शहरों में तीन महीनों में 58,290 मकान बिके।
  • शीर्ष सात शहरों में प्रॉपर्टी के दामों में एक से दो फीसदी की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Property Housing unit sales increase in march quarter according to Anarock
मकानों की बिक्री ने प्री-कोविड स्तर को बड़े अंतर से किया पार - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के कारण संकट में गुजरे साल 2020 के बाद रियल्टी उद्योग के लिए 2021 की पहली तिमाही राहत भरी खबर लेकर आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले साल की तुलना में भारत के शीर्ष सात शहरों में मकानों की बिक्री 29 फीसदी बढ़ी है। इन तीन महीनों में 58,290 मकान बिके। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 45,200 था। 

विज्ञापन


शीर्ष सात शहरों में मुंबई, बंगलूरू, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, पूणे व चेन्नई शामिल हैं। मकानों की बिक्री ने प्री-कोविड स्तर को बड़े अंतर से पार कर लिया है। शीर्ष सात शहरों में प्रॉपर्टी के दामों में एक से दो फीसदी की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


संपत्ति क्षेत्र की सलाहकार कंपनी एनारॉक द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक मकानों की बिक्री में इजाफा सबसे ज्यादा मुंबई और पूणे में हुआ है। मुंबई में मकानों की बिक्री 46 फीसदी बढ़ी है और पुणे में 47 फीसदी इजाफा हुआ है। एनारॉक के अनुसार, महाराष्ट्र में स्टांप शुल्क दरों में की गई कमी से उद्योग को फायदा हुआ है। होम लोन का रेट निचले स्तर पर आने से भी बिक्री में इजाफा हुआ। महाराष्ट्र सरकार द्वारा मकानों की बिक्री पर स्टांप शुल्क में कमी करने से बिल्डरों के साथ-साथ खरीदार को भी काफी राहत मिली। इससे मुंबई और पुणे में रियल्टी क्षेत्र में मांग बढ़ाने में काफी मदद मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉन्च किए गए 62,130 यूनिट्स 
2021 की पहली तिमाही में 62,130 यूनिट्स लॉन्च किए गए। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 41,220 यूनिट्स था। इस दौरान बंगलूरू एकमात्र शहर ऐसा शहर है जहां नए लॉन्च मकानों में 11 फीसदी वार्षिक गिरावट देखी गई। वहीं हैदराबाद में रिकॉर्ड 270 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। कुल नए लॉन्च घरों का 43 फीसदी हिस्सा मिड-सेगमेंट घरों में शामिल है, जिनकी कीमत 40 लाख से 80 लाख रुपये के बीच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed