{"_id":"5f3a4ff48ebc3e3cdf044b4e","slug":"price-rise-of-luxury-homes-in-the-world-bengaluru-ranks-26-while-delhi-in-27-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व में लग्जरी घरों की कीमतों में वृद्धि के मामले में बंगलूरू 26वें और दिल्ली 27वें स्थान पर","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
विश्व में लग्जरी घरों की कीमतों में वृद्धि के मामले में बंगलूरू 26वें और दिल्ली 27वें स्थान पर
Mon, 17 Aug 2020 03:07 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 17 Aug 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
लग्जरी घर
- फोटो : pixabay
नाइट फ्रैंक की 'प्रमुख वैश्विक शहर सूचकांक दूसरी तिमाही-2020' रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में लग्जरी आवासीय संपत्तियों की कीमतों में सालाना आधार पर वृद्धि के मामले में भारतीय शहर बंगलूरू 26वें और दिल्ली 27वें स्थान पर हैं। इस सूची में फिलिपीन की राजधानी मनीला पहले नंबर पर है। सूची में मुंबई को 32वां स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन
बंगलूरू और मुंबई एक-एक पायदान चढ़े
पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में बंगलूरू और मुंबई एक-एक पायदान चढ़े हैं, जबकि दिल्ली ने पांच स्थानों की छलांग लगाई है। रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून की तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में बंगलूरू में लग्जरी आवासीय संपत्तियों का पूंजीगत मूल्य 0.6 फीसदी और दिल्ली में 0.3 फीसदी बढ़ा। मुंबई में इसमें 0.6 फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन
सालाना आधार पर इतनी बढ़ी कीमत
नाइट फ्रैंक ने कहा कि सालाना आधार पर कीमतों में वृद्धि के लिहाज से बंगलूरू 26वें स्थान पर है। दूसरी तिमाही में बंगलूरू में लग्जरी घरों की कीमत 0.60 फीसदी बढ़कर 19,727 रुपये प्रति वर्ग फुट रहीं। दिल्ली इस सूची में 27वें स्थान पर हैं। यहां सालाना आधार पर औसत कीमतें 0.30 फीसदी बढ़कर 33,625 रुपये प्रति वर्ग फुट रहीं।
विज्ञापन
11 वर्ष में सबसे निचली सालाना वृद्धि
रिपोर्ट के अनुसार दूसरी तिमाही में मुंबई में कीमतें 0.60 फीसदी घटकर औसतन 64,388 रुपये प्रति वर्ग फुट रहीं। मुंबई सूची में 32वें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 45 शहरों में लग्जरी आवासीय संपत्तियों के दाम औसतन 0.9 फीसदी बढ़े हैं। यह पिछले 11 वर्ष में सबसे निचली सालाना वृद्धि है।
बैंकॉक का प्रदर्शन सबसे खराब
इस सूची में फिलिपीन की राजधानी मनीला पहले स्थान पर है। मनीला में जून, 2020 तक सालाना आधार पर लग्जरी घरों के दाम 14.4 फीसदी बढ़े। उसके बाद जापान के टोक्यो (8.60 फीसदी) तथा स्वीडन के स्टॉकहोम (4.40 फीसदी) का नंबर आता है। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक का प्रदर्शन सबसे खराब रहा हैं। वहां सालाना आधार पर लग्जरी आवासीय संपत्तियों की कीमतों में 5.8 फीसदी की गिरावट आई।
महंगी खरीद को टाल रहे हैं अमीर लोग
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि, 'कोरोना वायरस महामारी की वजह से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता है। दुनिया के अमीर लोग महंगी खरीद को अभी टाल रहे हैं। वे इसके बजाय सोने जैसी संपत्तियों में निवेश करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।'