Pradhan mantri awas yojana: पीएम आवास योजना: सरकारी योजना के तहत आपको मिलेगा सब्सिडी का लाभ, ऐसे चेक करें स्टेटस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के कमजोर वर्ग के लोगों को स्वयं का पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है और साथ ही पुराने घर को पक्का करने में भी मदद कर रही है। अगर आपने भी हाल ही में अपना पहला फ्लैट या मकान खरीदा है, तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। आप पीएम आवास योजना के तहत ब्याज सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आपने भी ब्याज सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया है, तो आपको घर बैठे ही अपने आवेदन की स्थिति का पता चल सकता है। जी हां, इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है। इसके लिए आवेदक के पास नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर या क्लैप आईडी (जो बैंक की ओर से दी जाती है) जैसी जानकारी होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: खुशखबर : नया मकान खरीदने का सुनहरा मौका, एक महीने में डेढ़ दर्जन बैंकों ने घटाए होम लोन के रेट्स
आइए जानते हैं आप ऑनलाइन कैसे ब्याज सब्सिडी की स्थिति का पता लगा सकते हैं-
- इसके लिए सबसे पहले आपको सरकारी वेबसाइट (https://pmayuclap.gov.in/) पर लॉग इन करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन आईडी के लिए निर्दिष्ट स्थान पर क्लैप आईडी डालनी होगी।
- अब आवेदक 'गेट स्टेटस' पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालकर वेरिफाई पर क्लिक कीजिए।
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन का स्टेटस पता चल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Income Tax Rules: काम की बात: पीएफ व आईटीआर सहित अगले महीने से बदल रहे हैं पांच नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर
सीएलएसएस ट्रैकर में कुल पांच चरण दिखाई देते हैं। इनमें आपका एप्लीकेशन जिस स्टेज में होता है, वहां तक के स्टेप हरे रंग से हाईलाइट हो जाते हैं। पांच चरण निम्नलिखित हैं-
- एप्लीकेशन आईडी जेनरेटेड
- ड्यू डिलिजेंस बाय PLI- इसमें आपको पता चलेगा कि लोन देने वाले बैंक ने आपके क्लेम की अपनी और से जांच-पड़ताल कर ली है।
- क्लेम अपलोडिड ऑनसेंट्रल नोडल एजेंसी पोर्टल- इसमें आपको जानकारी मिलेगी कि सेंट्रल नोडल एजेंसी पोर्टल पर क्लेम अपलोड किया जा चुका है या नहीं।
- सब्सिडी क्लेम अप्रूव्ड- इसमें आपको पता चलेगा कि सब्सिडी के क्लेम को मंजूरी मिलती है या नहीं।
- सब्सिडी रिलीज्ड टू PLI- इसमें आवेदक को पता चलेगा कि सरकार ने बैंक को सब्सिडी रिलीज कर दी है या नहीं। अगर यह भी हरे रंग से हाईलाइट होता है, तो इसका मतलब होगा कि सरकार ने बैंक को सब्सिडी रिलीज कर दी है।