फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   planning to buy a property in j-k, than wait for this much time

जम्मू-कश्मीर में कर रहे हैं घर खरीदने का प्लान, तो अभी करें थोड़ा सा इंतजार

Fri, 16 Aug 2019 07:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 16 Aug 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
planning to buy a property in j-k, than wait for this much time
- फोटो : PTI

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के तुरंत बाद लोगों को मन में अब राज्य में तुरंत ही घर या फिर दुकान जैसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए प्लान बनने लगे है तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। अभी किसी भी तरह की जमीन या फिर अन्य प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए यह सही समय नहीं है। 

विज्ञापन

सचेत रहें फर्जी विज्ञापनों से

प्रॉपर्टी सलाहकारों के मुताबिक लोग फिलहाल फर्जी विज्ञापनों से भी बचकर रहें, क्योंकि घाटी में हालात सामान्य होने में अभी भी वक्त लगेगा। वहीं जम्मू और लद्दाख में भी रेरा जैसा स्पष्ट कानून न होने की वजह से लोगों को धोखा होने पर किसी तरह की कोई राहत नहीं मिल पाएगी।  

विज्ञापन

रेरा कानून बनने में लगेगा वक्त

अब पूरे देश की तरह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी सरकार को रियल इस्टेट बाजार को सही ढंग से खड़ा करने के लिए सबसे पहले रेरा कानून को लागू करना होगा। 370 की वजह से यहां पर रेरा कानून लागू नहीं था। रेरा कानून को पास करने का अधिकार विधानसभा के पास है। जैसे ही नई विधानसभा का गठन होगा, उसके बाद सरकार राज्य में रेरा कानून को लागू करने और रेरा प्राधिकरण का गठन कर सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले खरीदने से पहले लें कानूनी सलाह

अगर कोई व्यक्ति कश्मीर में रेरा कानून लागू होने का इंतजार नहीं करना चाहता है, तो वो प्रॉपर्टी में किसी भी तरह का निवेश करने से पहले कानूनी सलाह अवश्य ले लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

छोटे शहर बनेंगे निवेश का बढ़िया विकल्प

राज्य में फिलहाल श्रीनगर और जम्मू को छोड़कर के अन्य टियर टू और थ्री शहर निवेश का बढ़िया विकल्प बनेंगे। अभी राज्य के कई ऐसे जिले हैं, जहां पर प्रॉपर्टी की कीमत काफी कम है। मसलन सोपोर और बारामूला जैसे जिलों में प्रॉपर्टी का रेट 2200 रुपये से 3200 रुपये प्रति वर्ग फीट की शुरुआती कीमत पर है। 

आतंकवाद का सफाया

कश्मीर घाटी जहां आतंकवाद की समस्या से जूझ रही है, वहीं जम्मू और लद्दाख में स्थिति शांतिपूर्ण है। ऐसे में जब तक घाटी में पूरी तरह से शांति की बहाली नहीं हो जाती है, तब तक लोग कोई भी निर्णय लेने से बचे। 

रियल इस्टेट बाजार को मिलेगा बल

जम्मू-कश्मीर में अभी से प्रॉपर्टी खरीदने के लिए विज्ञापन आने लगे हैं। लेकिन ऐसे विज्ञापनों को पूरी तरह से तस्दीक करने के बाद ही किसी तरह का कोई फैसला लें। हालांकि भारतीयों को वहां पर निवेश करने पर रोक हटने से अब बाजार को काफी बल मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed