किराया देने पर मिलेगा 5 फीसदी कैशबैक, जानिए कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप देश में किसी भी कमर्शियल या फिर रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को किराये पर लिया हुआ है, तो किराया भरने पर आप हर बार 5 फीसदी कैशबैक पा सकते हैं। इसके लिए आपको कैश के बजाए अपने बैंक अकाउंट से किराये का पेमेंट करना होगा।
देश के कई प्रमुख बैंकों ने इस तरह की सर्विस को एक थर्ड पार्टी कंपनी के साथ मिलकर के शुरू किया है।
किरायेदार के रुप में भरना होगा रजिस्ट्रेशन फॉर्म
एचडीएफसी बैंक के कंट्री हेड, कार्ड पेमेंट डिवीजन पराग राव ने बताया कि दुकानदार और घर में रहने वाले किरायेदार को इसके लिए रेडजिराफ.कॉम साइट पर जाकर के सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस सेवा का लाभ केवल वो ही लोग ले सकते हैं, जिनके पास एसबीआई कार्ड, इंडसइंड बैंक,आईसीआईसीआई बैंक,एचडीएफसी बैंक,कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक में अकाउंट होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए फॉलो करने होंगे ये स्टेप
- सबसे पहले आपको https://redgirraffe.com/ पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको अपने जीमेल या फिर फेसबुक अकाउंट से लॉगइन करना होगा।
- इसके बाद अपनी जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बैंक का नाम, किराये की राशि और किराया भरने की तिथि की जानकारी देनी होगी।
- इसके बाद किराये वाली प्रॉपर्टी का पता, शहर और पिनकोड देना होगा।
- यहां पर आपको अपने किरायेनामे (रेंट अग्रीमेंट) की आखिरी तारीख और उसकी स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
मकान मालिक के बैंक खाता और पैन कार्ड की देनी होगी जानकारी
इस फॉर्म में मकान मालिक की भी जानकारी देनी होगी जो इस प्रकार है-ः
- मकान मालिक का नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर देना और पैन कार्ड की जानकारी देनी होगी।
-इसके बाद मकान मालिक या फिर कंपनी का नाम जिसके नाम से बैंक खाता है, उसका नाम देना होगा और बैंक अकाउंट नंबर भरना होगा। अकाउंट नंबर के साथ-साथ IFSC Code देना होगा और किराये की राशि भरनी होगी। इतना करके आपको फॉर्म सबमिट कर देना होगा।
- इसके बाद आपके ईमेल आईडी पर एक लिंक आयेगा, जिसके बाद आपको अपने बैंक की वेबसाइट पर जाकर के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा करना होगा।
इसके बाद हर महीने की उस तारीख को आपके अकाउंट से पैसा सीधे मकान मालिक के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। अमाउंट के हिसाब से हर महीने आपको 5 फीसदी का कैश बैक मिलेगा।