फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   now get home loan subsidy under pm awas yaojana upto 18 lakh loan

पहला मकान खरीदने पर होगा 2.4 लाख तक का फायदा, जानिए कैसे

Fri, 10 Feb 2017 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
now get home loan subsidy under pm awas yaojana upto 18 lakh loan

18 लाख तक की सालाना आय वालों को पहला घर खरीदने पर केंद्र सरकार की तरफ से होम लोन पर सब्सिडी के जरिए फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत घर लेने वालो के लिए नए स्लैब की घोषणा की है। 

विज्ञापन


31 दिसंबर को पीएम ने की थी घोषणा

नए साल की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम आवास योजना के बारे में घोषणा की थी। पीएम ने तब इसमें केवल 6 लाख रुपये की सालाना आय वालों को इस योजना में शामिल किया था। 

विज्ञापन

आय के आधार पर मिलेगी सब्सिडी

now get home loan subsidy under pm awas yaojana upto 18 lakh loan
केंद्र सरकार ने अब जाकर के स्लैब्स की जानकारी दी है, जो कि व्यक्ति की सालाना इनकम के आधार पर तय की गई है। अगर घर खरीदने वाले व्यक्ति की  वार्षिक आय 6 लाख रुपये से कम है तो 6 लाख रुपये के तक के लोन के ब्याज पर 6.5 फीसदी की दर से सब्सिडी दी जाएगी।

लोन की राशि कितनी भी हो, सब्सिडी 6 लाख रुपये तक के मूलधन पर ही मिलेगी, इससे ज्यादा की रकम पर नहीं।

मान लिजिए आपने 20 लाख रुपये का लोन लिया है तो 14 लाख रुपये पर 9 फीसदी की ब्याज दर लगेगी और बाकी बचे 6 लाख रुपये पर 2.5 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। 

12 लाख रुपये की कमाई पर 9 लाख के होम लोन पर मिलेगी इतनी सब्सिडी

now get home loan subsidy under pm awas yaojana upto 18 lakh loan
home loan

अगर आपकी सालाना कमाई 12 लाख रुपये है और आप इस योजना के जरिए होम लोन लेते हैं तो आपको सरकार ब्याज पर 4 फीसदी की सब्सिडी देगी। 18 लाख तक की कमाई वालों को 12 लाख रुपये तक के होम लोन पर 3 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी।

20 साल के लोन पर अमूमन 2 लाख 40 हजार रुपये का फायदा होगा और लोन रीपेमेंट की मासिक किस्त में 2,200 रुपये से  कम हो जाएगा।  इस योजना के तहत होम लोन के ब्याज पर मिल रही यह सब्सिडी इनकम टैक्स में छूट के अलावा है।

सालाना 10 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं तो होम लोन पर आपको कुल (ब्याज पर सब्सिडी और इनकम टैक्स में छूट को जोड़कर) 61,800 रुपये सालाना तक का फायदा हो सकता है।

हुडको और नेशनल हाउसिंग बोर्ड देगा सब्सिडी 

नेशनल हाउसिंग बोर्ड और हुडको इस योजना के तहत घर खरीदने वालों को होम लोन दे रहे हैं अभी तक 18 हजार लोग इस योजना के तहत आवेदन कर चुके हैं और सब्सिडी के तहत 310 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed