{"_id":"572517cb4f1c1b9934a91be4","slug":"now-builders-have-to-delivers-on-time-as-real-estate-act-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल एस्टेट कानून: अब डेवलपरों को तय समय में देना होगा खरीददारों को फ्लैट ","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
रियल एस्टेट कानून: अब डेवलपरों को तय समय में देना होगा खरीददारों को फ्लैट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 01 May 2016 02:08 AM IST
सार
- डेवलपरों की जिम्मदारी तय करने वाला रियल एस्टेट कानून रविवार से प्रभावी
- यह कानून नई और मौजूदा सभी आवासीय और कॉमर्शियल परियोजनाओं पर लागू होगा
विज्ञापन
infra
विस्तार
उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और डेवलपरों की जिम्मदारी तय करने वाला रियल एस्टेट कानून रविवार से प्रभावी हो गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कानून के प्रावधान के अनुसार ‘अधिकतम छह महीने के भीतर’ नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसमें यह भी कहा गया है कि प्रस्तावित प्राधिकरण और मामलों के फैसले के लिए अपीलीय ट्रिब्यूनल एक साल में बन जाएंगे। प्राधिकरण परियोजनाओं का समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित करेंगे। यह कानून नई और मौजूदा सभी आवासीय और कॉमर्शियल परियोजनाओं पर लागू होगा।
विज्ञापन
कानून लागू होने पर रियल एस्टेट डेवलपरों को तय समय में फ्लैट या मकान खरीददारों को देना होगा। वहीं, मनमाने तरीके से डेवलपर खरीददारों पर नई-नई शर्तें नहीं थोप सकेंगे। कानून के अनुसार, यह डेवलपर की जिम्मेदारी होगी कि वादे के अनुसार वह तयशुदा वक्त में बायर्स को फ्लैट का कब्जा सौंप दें। डेवलपर अगर वादाखिलाफी करता है तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन