फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   mumbai tops the rank in real estate investment in india, says global survey

देश के 6 टॉप शहरों में 100 फीसदी बढ़ा रियल इस्टेट में निवेश, मुंबई पहले स्थान पर

Tue, 31 Oct 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 31 Oct 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
mumbai tops the rank in real estate investment in india, says global survey

नोटबंदी के बाद भी देश भर के 6 बड़े शहरों में रियल इस्टेट सेक्टर में इन्वेस्टमेंट 100 फीसदी तक बढ़ गया है। इसमें भी मुंबई पहले स्थान पर है, जहां पर देश के साथ-साथ विदेशी निवेशकों ने भी काफी पैसा प्रॉपर्टी खरीदने में लगाया है।

विज्ञापन


रियल इस्टेट बाजार पर निगाह रखने वाली कुशमैन एंड वेकफील्ड की तरफ से जारी की गई एक सर्वे रिपोर्ट में सामने आई है, जिसने पूरे विश्व में इसे किया था। 
विज्ञापन


पढ़ें- #GSTeffect: रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा बूस्ट, अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लैट होंगे सस्ते
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में हुआ एक साल में 2.87 बिलियन डॉलर का निवेश
रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2016 से लेकर के जून 2017 के बीच भारत के मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू, पुणे, हैदराबाद और दिल्ली में करीब 2.87 बिलियन डॉलर का निवेश केवल रियल इस्टेट सेक्टर में हुआ है। अकेले मुंबई में करीब 1.75 बिलियन डॉलर का निवेश पिछले एक साल में हुआ है। 

149 से 81वें स्थान पर आया मुंबई
रिपोर्ट के अनुसार विश्व रैंकिंग में 149 से 81वें स्थान पर आ गया है। इस रैंकिंग में अभी भी पहला स्थान न्यूयॉर्क का है जहां पर 51 बिलियन डॉलर का निवेश किया गया। दूसरे स्थान पर लोस एंजेलिस, तीसरे स्थान पर सैनफ्रांसिस्को और चौथे स्थान पर लंदन है।

वहीं भारत की बात करें तो फिर मुंबई के बाद बंगलुरू का नंबर है जहां 300 मिलियन डॉलर का निवेश किया गया। इसके बाद चेन्नई और नई दिल्ली का नंबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed