फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   mumbai becomes worlf 16 costliest market in the world

मुंबई 16वां सबसे महंगा रियल एस्टेट बाजार, एक वर्ग फुट के लिए चुकानी होगी ये कीमत

Thu, 07 Mar 2019 12:24 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 07 Mar 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
mumbai becomes worlf 16 costliest market in the world

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जमीन खरीदना हर व्यक्ति के बस की बात नहीं है। पूरे विश्व में मुंबई का रियल एस्टेट 16वें स्थान पर है। इसका मतलब यह है कि एक गाड़ी से भी ज्यादा कीमत लोगों को उसकी पार्किंग के लिए चुकानी पड़ती है। 

विज्ञापन


प्रॉपर्टी एक्सपर्ट कंपनी नाइट फ्रैंक द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में एक वर्ग फुट जमीन खरीदने के लिए लोगों को कम से कम 65 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। 

विज्ञापन

मोनाको सबसे महंगा

इस रिपोर्ट के अनुसार विश्व में सबसे महंगा रियल एस्टेट बाजार मोनाको में है जहां 10 लाख डॉलर (7 करोड़ रुपये) में 172 वर्ग फुट जमीन खरीद सकते हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर हांगकांग और न्यूयॉर्क हैं। मुंबई में इतने रुपये में 1076 वर्ग फुट जमीन आएगी। वहीं दिल्ली में 2163 वर्ग फुट और बंगलूरू में 3595 वर्ग फुट जमीन खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमतों में नहीं आया उछाल

हालांकि, 2018 में वैश्विक रूप से आवासीय संपत्ति की कीमतों में वृद्धि के मामले में मुंबई 0.3 फीसदी की वृद्धि के साथ 67वें स्थान पर रही है। नाइट फ्रैंक प्राइम अंतरराष्ट्रीय आवासीय इंडेक्स के अनुसार, इस सूची में 1.4 फीसदी वृद्धि के साथ दिल्ली (55वें) और 1.1 फीसदी वृद्धि के सात बेंगलुरू (56वें) मुंबई से बहुत बेहतर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed