फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   Mukesh Ambani to enter real estate sector by making megacity near Mumbai

रियल एस्टेट में डंका बजाने को तैयार मुकेश अंबानी, बनाने जा रहे हैं विश्वस्तरीय मेगा सिटी

Tue, 09 Apr 2019 11:36 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 09 Apr 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani to enter real estate sector by making megacity near Mumbai
mukesh ambani

टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचाने के बाद एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के 13वें सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी अब रियल एस्टेट सेक्टर में प्रवेश करने जा रहे हैं। अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुंबई के निकट एक विश्वस्तरीय मेगासिटी तैयार करने का ब्लूप्रिंट बना रही है। इस प्रोजेक्ट का हर हिस्सा अपने आप में एक प्रोजेक्ट होगा। लोग मुंबई से बाहर निकलकर इस शहर में बसना शुरू कर सकते हैं क्योंकि इस शहर के दाम मुंबई से कम होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

पूरी तरह बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर

आगामी 10 वर्षों में इस प्रोजेक्ट में 75 अरब डॉलर यानी 5.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके जरिए रिलायंस ना सिर्फ इस प्रोजेक्ट को डेवलप करेगा, बल्कि इस शहर के प्रशासन पर पूरी तरह रिलायंस का कंट्रोल होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस शहर के अस्तित्व में आने के बाद मुंबई की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। 

विज्ञापन

Mukesh Ambani to enter real estate sector by making megacity near Mumbai

अंबानी की सिटी में होंगी ये सभी सुविधाएं

अंबानी की इस विश्वस्तरीय मेगासिटी की खास बात है कि ये सिटी सिंगापुर की तर्ज पर होगी, जिसमें एयरपोर्ट, सीपोर्ट और सी लिंक कनेक्टिविटी भी होगी। इस सिटी में पांच लाख से अधिक लोग रह सकेंगे और इस शहर में हजारों कंपनियां होंगी। यह प्रोजेक्ट सिंगापुर सरकार की कंपनी के एक मॉडल के आधार पर तैयार किया जाएगा। 

धीरूभाई अंबानी का सपना साकार करेंगे मुकेश अंबानी

मुंबई में एक विश्वस्तरीय शहर बसाने का प्लान मुकेश अंबानी का नहीं, बल्कि रिलायंस ग्रुप के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का था। धीरूभाई अंबानी ने 80 के दशक में इस तरह के प्रोजेक्ट के बारे में विचार किया था। अगर अंबानी का यह प्लान सफल हो जाता है तो मुंबई को भारी भीड़भाड़ से आजादी मिल जाएगी। 

रिलायंस ने उठाया पहला कदम

बता दें कि सात मार्च को रिलायंस की एक सहयोगी कंपनी ने एनएमएसईजेड के साथ एक एमओयू साइन किया था, जिसके तहत रिलायंस ने 2180 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश कर शहर डेवलप करने के लिए जमीन लीज पर ले ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed