{"_id":"5d74e5278ebc3e013d6512bb","slug":"most-expensive-residential-place-to-live-in-india-is-tardeo-in-south-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है देश का सबसे महंगा आवासीय इलाका, एक वर्गफुट के लिए लोग चुकाते हैं इतने पैसे","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
ये है देश का सबसे महंगा आवासीय इलाका, एक वर्गफुट के लिए लोग चुकाते हैं इतने पैसे
Sun, 08 Sep 2019 05:40 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 08 Sep 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी मुंबई का तारदेव देश का सबसे महंगा आवासीय इलाका है। यहां उपलब्ध घरों की औसत कीमत की दर 56 हजार रुपये प्रति वर्गफुट से अधिक है। संपत्ति संबंधी परामर्श देने वाली कंपनी एनरॉक ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
एनरॉक के अनुसार, इसके बाद वर्ली और महालक्ष्मी इलाके का स्थान रहा जहां घरों की औसत कीमत की दर क्रमश: 41,500 रुपये और 40 हजार रुपये प्रति वर्गफुट है। एनरॉक ने देश के 10 सबसे महंगे आवासीय इलाकों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में कंपनी के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि 56,200 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से दक्षिणी मुंबई का तारदेव इलाका पहले स्थान पर रहा है।
चेन्नई का नुंगमबक्कम 18 हजार रुपये प्रति वर्गफूट के साथ चौथे, एगमोर 15,100 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ पांचवें तथा अन्ना नगर 13 हजार रुपये प्रति वर्गफुट के साथ सातवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
दिल्ली का करोलबाग 13,500 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ छठे स्थान पर रहा। गुरुग्राम का गोल्फ कोर्स रोड 12,500 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ नौवें स्थान पर रहा।
पुणे का कोरेगांव तथा कोलकाता का अलीपुर क्रमश: 12,500 रुपये प्रति वर्गफुट और 11,800 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ आठवें तथा दसवें स्थान पर रहा।