फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   Mandatory linking of Aadhaar to property transaction could be a reality soon

सरकार ला रही नया कानून, संपत्ति को आधार से लिंक करना होगा अनिवार्य

Sun, 17 Nov 2019 03:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 17 Nov 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Mandatory linking of Aadhaar to property transaction could be a reality soon

रियल एस्टेट सेक्टर में फर्जीवाडे़ को रोकने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एक बड़ा कदम उठा सकती है। सरकार जल्द ही प्रॉपर्टी को मालिक के आधार कार्ड से लिंक करने के फैसले की घोषणा कर सकती है। 

विज्ञापन

होंगे अनेक फायदे

अगर प्रॉपर्टी को मालिक के आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो जाता है, तो इससे न सिर्फ फर्जीवाड़ा रुकेगा, बल्कि बेनामी संपत्ति का भी पता लग सकेगा और लोगों की एक से अधिक संपत्तियों की पहचान होगी। साथ ही सरकार का टैक्स कलेक्शन भी बढ़ सकेगा।बता दें कि कर्नाटक में यह नियम पहले से ही लागू है। 

विज्ञापन

अवैध कब्जों से मिलेगी सुरक्षा 

ऐसा भी माना जा रहा है कि प्रॉपर्टी से जुड़े मामले राज्यों के अधिकार क्षेत्र में हैं, इसलिए केंद्र सरकार मॉडल कानून बनाकर राज्यों को देगी। यदि यह नया कानून लागू हो जाता है, तो अवैध कब्जों से सुरक्षा मिलेगी। साथ ही लोगों को लोन भी आसानी से मिल सकेगा। प्रॉपर्टी की सूचनाएं पारदर्शी होंगी और धोखाधड़ी कम होगी। खास बात यह है कि इससे प्रॉपर्टी से जुड़े मुकदमे भी कम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी चरण की ओर सरकार 

प्रॉपर्टी ओनरशिप के लिए इस कानून पर तैयारी पूरी हो चुकी है। सरकार इसमें आखिरी चरण की ओर बढ़ गई है। इस संदर्भ में NAREDCO, महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजन बंदेलकर ने कहा है कि, 'अगर यह नियम लागू होता है, तो इससे काला धन समाप्त होगा और रियल एस्टेट सेक्टर में धोखाधड़ी खत्म होगी।' आगे उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी को आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया लंबी है, इसलिए सरकार को इसके लिए प्रॉपर्टी के मालिकों को ज्यादा समय देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed