{"_id":"5fec34a8dab7e165cd22cf76","slug":"life-insurance-corporation-know-benefits-of-lic-jeevan-umang-plan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेहद लाभदायक है LIC की 'जीवन उमंग योजना', होगा मोटा मुनाफा, जानिए खास बातें","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
बेहद लाभदायक है LIC की 'जीवन उमंग योजना', होगा मोटा मुनाफा, जानिए खास बातें
Wed, 30 Dec 2020 01:34 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
LIC की 'जीवन उमंग योजना'
- फोटो : twitter: @LICIndiaForever
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के इस दौर में पैसों को लेकर हर कोई चिंतित रहता है। ऐसे में लोग फाइनेंशल प्लानिंग कर अपना लक्ष्य हासिल करते हैं और योजनाओं में निवेश करते हैं। इसलिए आज हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सारी चिंताएं दूर कर सकता है। एलआईसी की एक ऐसी ही योजना है जीवन उमंग योजना। इसमें निवेश करने वाले ग्राहकों को कई तरह के फायदे दिए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन
- LIC की जीवन उमंग योजना एक खास पॉलिसी, जो 90 दिन से लेकर 55 साल तक के उम्र के लोगों के लिए खरीदी जा सकती है। यह एक एंडोमेंट के साथ-साथ एक आजीवन बीमा योजना है।
- यह योजना 100 वर्ष की आयु तक कवर प्रदान करती है और इसकी परिपक्वता की राशि 100 साल पूरे होने पर ही मिलती है। लेकिन अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु पहले हो जाती है, तो उसके द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम की राशि नॉमिनी को वापस कर दी जाती है। वहीं अगर बीमाधरक की मृत्यु जोखिम प्रारंभ तिथि के बाद होती है, तो नॉमिनी को बीमा की रकम का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बाजार जोखिम से रहित योजना है।
- इसके तहत प्रीमियम भुगतान अवधि के बाद बीमित रकम के आठ फीसदी का लाभ 100 वर्ष की आयु तक मिलता है।
- 100 साल की उम्र पूरी होने पर उसे एकमुश्त रकम मिलती है।
- इतना ही नहीं, बीमाधारक को प्लान के लिए चार विकल्प मिलते हैं, सीमित अवधि के लिए यानी 15, 20, 25 और 30 वर्ष के आयु के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।
- साथ ही अगर कोई व्यक्ति इनमें से कोई प्लान लेना चाहता है, तो उसे कम से कम दो लाख रुपये का बीमा लेना होगा। इसे आजीवन प्लान भी कहा जाता है।
- आयकर की बात करें, तो बीमाधारकों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि 80सी के तहत डेढ़ लाख रुपये तक प्रीमियम पर आयकर नहीं देना होता है।
- मालूम हो कि परिपक्वता राशि मिलने के दौरान बीमाधारक को धारा 10डी के तहत भुगतान के दौरान आयकर भी नहीं देना होता है।