फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   knight frank India report says housing prices fall from 2 to 7 percent from July to September in top six cities

जुलाई-सितंबर के दौरान छह शहरों में दो से सात फीसदी कम हुईं मकानों की कीमत: रिपोर्ट

Thu, 08 Oct 2020 06:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 08 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
knight frank India report says housing prices fall from 2 to 7 percent from July to September in top six cities
प्रॉपर्टी - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस महामारी के चलते मांग में गिरावट आने से इस साल जुलाई से सितंबर के दौरान देश के शीर्ष छह शहरों में घरों की कीमतें दो से सात फीसदी तक कम हो गई हैं। संपत्ति संबंधी परामर्श सेवाएं देने वाली कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


इन दो शहरों में बढ़ी कीमत
रिपोर्ट के अनुसार, देश के छह प्रमुख शहरों- दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद में जुलाई से सितंबर के दौरान घरों की औसत कीमतों में दो से सात फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि इस दौरान बंगलूरू और हैदराबाद में घरों की औसत कीमतें साल भर पहले की तुलना में क्रमश: तीन और चार फीसदी बढ़ी हैं।
विज्ञापन


अन्य शहरों में इतनी बदली कीमत
रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक सात फीसदी की कमी चेन्नई में आई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर और पुणे में पांच-पांच फीसदी की कमी आई। कोलकाता और अहमदाबाद में तीन-तीन फीसदी, वहीं मुंबई में घरों की कीमत में दो फीसदी की कमी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर तिमाही में 33,403 आवासीय इकाइयों की बिक्री
इस संदर्भ में कंपनी ने कहा कि देश के आठ प्रमुख शहरों में से छह में सालाना आधार पर घरों की औसत कीमतों में कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर तिमाही में 33,403 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई। यह जून तिमाही में बिकी 9,632 इकाइयों की तुलना में 3.5 गुना अधिक है।


त्योहारों में छूट की पेशकश करेंगे डेवलपर 
प्रॉप इक्विटी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) समीर जसुजा ने कहा था कि, 'भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में कुछ सुधार दिख रहा है। पिछली तिमाही में कई परियोजनाएं शुरू हुई हैं।' उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय डेवलपर अधिक छूट तथा भुगतान के आकर्षक विकल्पों जैसी पेशकश करेंगे, जिनके कारण आगे भी ग्राहकों के आकर्षित होते रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed