फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   Khan Market at number 20 in most expensive retail location

विश्व की सबसे महंगी लोकेशन की सूची में भारत का यह बाजार भी शामिल

Wed, 27 Nov 2019 03:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 27 Nov 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Khan Market at number 20 in most expensive retail location

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में दुकान के लिए सबसे महंगी जमीन किस राज्य में मिलती है? आप ये जानकर हैरान होंगे कि दुनिया में ऐसी भी जगह हैं जहां एक स्क्वायर फीट जमीन के लिए लोग लाखों रुपये चुकाते हैं। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी लोकेशन की सूची। इसमें भारत की एक मार्केट भी शामिल है। 

विज्ञापन

हांगकांग की कॉस्वे बे है सबसे महंगी जगह

वैश्विक संपत्ति सलाहकार कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड की चालू वर्ष की रिपोर्ट के अनुसार, हांगकांग की कॉस्वे बे दुनिया की सबसे महंगी लोकेशन है। कॉस्वे बे में जमीन की कीमत 1,96,879 रुपये प्रति वर्ग स्क्वायर फीट है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर अपर फिफ्थ एवेन्यू

इस सूची में दूसरा स्थान अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित अपर फिफ्थ एवेन्यू का है। अपर फिफ्थ एवेन्यू में एक स्क्वायर फीट जमीन के लिए लोग 1,61,283 रुपये चुकाते हैं। 
विज्ञापन

दुनिया की तीसरी सबसे महंगी जगह है न्यू बॉन्ड स्ट्रीट

कुशमैन एंड वेकफील्ड की दुनिया की सबसे महंगी लोकेशन की सूची में तीसरा स्थान युनाइटेड किंगडम के लंदन में स्थित न्यू बॉन्ड स्ट्रीट का है। यहां एक एक स्क्वायर फीट जमीन की कीमत 1,22,929 रुपये है। 

अगली स्लाइड में जानते हैं भारत की कौन सी जगह इस सूची में शामिल है।

दिल्ली की खान मार्केट 20वें स्थान पर

भारत की बात करें, तो दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित 'खान मार्केट' को इस सूची में जगह मिली है। खान मार्केट दुनिया की 20वीं सबसे महंगी लोकेशन है। कुशमैन एंड वेकफील्ड की चालू वर्ष की रिपोर्ट के अनुसार, खान मार्केट में एक स्क्वायर फीट जमीन की कीमत 17,427 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed