फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   india at 47th position in increase of property value among world

मकानों के दाम बढ़ने के मामले में भारत दुनिया में 47वें स्थान पर, औसत छह साल में सबसे सुस्त

Fri, 27 Dec 2019 05:26 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 27 Dec 2019 05:26 PM IST
सार

  • वैश्विक संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक का खुलासा
  • रियल एस्टेट क्षेत्र में सुस्त मांग की वजह से पिछली तिमाही में हुई मामूली बढ़ोतरी
  • 0.6 फीसदी बढ़ी हैं मकानों की कीमतें भारत में जुलाई-सितंबर के दौरान 

विज्ञापन
india at 47th position in increase of property value among world

विस्तार

भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में छाई सुस्ती की वजह से पिछले एक साल में मकानों की कीमतों में बेहद कम इजाफा हुआ है। वैश्विक संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक ने शुक्रवार को बताया कि दुनिया के 56 देशों की सूची में भारत 47वें पायदान पर है। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश में मकानों की कीमतें महज 0.6 फीसदी बढ़ी हैं। 

विज्ञापन


नाइट फ्रैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मांग सुस्त पड़ने की वजह से मकानों के दाम में मामूली वृद्धि हुई है। अप्रैल-जून तिमाही में मकानों की कीमतें बढ़ने के मामले में भारत 11वें स्थान पर था। इस दौरान मकानों की कीमतों में 7.7 फीसदी इजाफा हुआ। वैश्विक आवास मूल्य सूचकांक नाम से जारी रिपोर्ट में 2019 की दूसरी तिमाही में 56 देशों और स्थानों पर आधिकारिक सांख्यिकी आंकड़ों के आधार पर मकानों की कीमतों का आकलन किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिक्री की सुस्त रफ्तार, बिना बिके मकानों का स्टॉक और डेवलपर्स के पास नकदी की कमी की वजह से मकानों की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। 

विज्ञापन

टॉप-6 में यूरोपीय देश

आंकड़ों के अनुसार इस सूची में शामिल टॉप-5 पर यूरोपीय देशों का कब्जा है। हंगरी में दूसरी तिमाही में मकानों की कीमत सबसे ज्यादा 15.4 फीसदी बढ़ी है। इसके बाद लग्जमबर्ग 11.4 फीसदी इजाफे के साथ दूसरे पायदान पर आता है। इसी तरह, क्रोएशिया 10.4 फीसदी, स्लोवाकिया 9.7 फीसदी, लातविया 9 फीसदी और चेक गणराज्य में 8.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पड़ोसी देश चीन इस मामले में 8.5 फीसदी इजाफे के साथ सातवें पायदान पर है, न्यूजर्सी 8.5 फीसदी के साथ आठवें, मैक्सिको 8.4 फीसदी के साथ नौवें और रूस 8.1 फीसदी के साथ दसवें स्थान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के सुधारों से तेजी की उम्मीद

रिपोर्ट में कहा गया है कि रियल एस्टेट क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का असर आने वाले समय में दिखेगा। रियल एस्टेट नियमन एक्ट-2016, जीएसटी और बेनामी संपत्ति संशोधित कानून 2016 लागू होने के बाद भारतीय बाजार में भरोसा वापस लौट रहा है, जो स्वस्थ बाजार का निर्माण करेगा। 

वैश्विक बाजार छह साल में सबसे सुस्त

वैश्विक स्तर पर मकानों की कीमतें बढ़ने का औसत छह साल में सबसे सुस्त रहा है। दुनिया के 56 देशों में इस साल दूसरी तिमाही में औसतन 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, सूची में दर्ज अधिकतर देशों में सितंबर तक वृद्धि सकारात्मक दिखी है। नाइट फ्रैंक के इंडिया सीएमडी शिशिर बैजल ने कहा कि पिछले चार वर्षों में भारत के शीर्ष आठ शहरों मकानों की कीमतों में बढ़ोतरी खुदरा महंगाई दर से नीचे ही रही है। दरअसल, मांग में नरमी की वजह से डेवलपर्स की कोशिश कीमतों को किफायती रखने की है, ताकि ग्राहकों का भरोसा बढ़े और वे निवेश करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed