फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   if you take loan for buying property than this will be the emi

घर के लिए लोन लेने पर देनी होगी इतनी EMI, होगी 1.25 लाख रुपये से ज्यादा की सेविंग

Wed, 06 Dec 2017 06:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Dec 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
if you take loan for buying property than this will be the emi
home loan
रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में किसी तरह की कोई कटौती नहीं किए जाने से बैंक फिलहाल अपने सभी लोन पर ब्याज दर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं करेंगे। लेकिन तब भी आपको घर लेने वालों के लिए कम से कम 1.26 लाख रुपये की सेविंग होगी। पहले जहां आरबीआई की यह दर 6.25 फीसदी थी, वहीं अब यह घटकर पिछले चार महीने से 6 फीसदी की दर पर स्थिर है। इस बार भी रेपो रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है
विज्ञापन


इतनी होगी लोन की ईएमआई में सेविंग
आपको लोन में कितनी सेविंग होगी यह आपके लोन की ब्याज दर पर तय होता है, जिस पर बैंक आपको लोन देता है। अगर आपका बैंक 8.25 फीसदी की दर से 30 लाख रुपये का लोन देता है तो आपको केवल 3134873 रुपये देने होंगे।  
विज्ञापन


8.5 फीसदी की दर से होम लोन की ईएमआई पर 3248327 रुपये देने पड़ रहे हैं। इस हिसाब से पूरे लोन पर 1.14 लाख रुपये की सेविंग होगी।  इस तरह 15 हजार की मासिक ईएमआई पर आपको 333 रुपये की सेविंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


SBI से लिया है लोन तो यह होगी EMI
अगर आपने एसबीआई से होम लोन लिया है और वो 8.35 फीसदी की दर से इंटरेस्ट चार्ज कर रहा है तो फिर 30 साल के लिए 20 लाख रुपये के लोन पर फिलहाल 15166 रुपये हर महीने ईएमआई के तौर पर दे रहे होंगे। इसके अलावा आपको पूरे लोन पर 34,59,818 दे रहे होंगे। 

वहीं अब अगर एसबीआई इंटरेस्ट रेट को घटाकर के 8.10 करता है तो फिर लोन की हर महीने ईएमआई 14,814.95 हो जाएगी। वहीं पूरे लोन अमाउंट पर 33,33,382 रुपये देने होंगे। इस हिसाब से आपको हर महीने 352 रुपये की बचत होगी। इसके अलावा पूरे लोन पर 126436 रुपये की सेविंग होगी। 

एसबीआई सहित तीन बैंकों ने की थी MCLR में कटौती

if you take loan for buying property than this will be the emi
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक सहित दो अन्य बैंकों ने अपने सभी तरह के लोन पर ब्याज दरों को घटा दिया था। एसबीआई ने सभी तरह की बेंचमार्क लेंडिंग दर में 0.05 फीसदी की कटौती कर दी है।

वहीं इलाहाबाद बैंक ने सभी अवधि की लेंडिंग दर (एमसीएलआर) में 0.15 फीसदी की कमी की थी। कर्नाटक बैंक ने भी एक साल के लिए बेंचमार्क लेंडिंग दरों में 0.10 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया है। 

1 नवंबर से लागू हुई नई दरें
एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार नई दर एक नवंबर से लागू हो गई है। इस फैसले के बाद एक दिन के लिए लिए गए कर्ज पर एमसीएलआर अब 7.75 फीसदी के बजाय 7.70 फीसदी हो गया है। वहीं तीन साल की अवधि के लिए कर्ज दर 8.15 फीसदी से घटकर 8.10 फीसदी हो जाएगी।

इसी तरह बैंक ने एक महीने, तीन महीने, छह महीने और दो साल की अवधि के लिए भी कर्ज दर घट जाएगी। इस कटौती से एक साल के लिए एमसीएलआर 8 फीसदी से घटकर 7.95 फीसदी रह गई है।

इलाहाबाद बैंक ने इतना किया बदलाव
 इलाहाबाद बैंक ने अपने एक साल के एमसीएलआर में 8.45 फीसदी से घटाकर के 8.30 कर दिया गया है। वहीं दो साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.50 फीसदी, तीन साल के लिए 8.55 फीसदी, एक दिन के लिए 7.80 फीसदी, तीन महीने के लिए 8.10 फीसदी और छह महीने के लिए 8.20 फीसदी तय किया है। 

कर्नाटक बैंक से 75 लाख का लोन हुआ सस्ता
कर्नाटक बैंक ने 75 लाख तक का लोन लेने वालों के लिए एमसीएलआर को 8.50 फीसदी कर दिया है। वहीं कार लोन के लिए ब्याज दर 9.80 फीसदी कर दिया गया है। बैंक ने अपने सामान्य ब्याज दर के एमसीएलआर को 8.85 फीसदी से घटाकर के 8.75 फीसदी कर दिया है।

छह महीने के लोन के लिए एमसीएलआर 8.40 फीसदी, तीन महीने के लिए 8.35 फीसदी और एक महीने के लिए 8.30 फीसदी एमसीएलआर फिक्स किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed