फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   ICICI Bank Home Loan Interest Rate Cut SBI HDFC Kotak Mahindra Bank loan rates

खुशखबर: सस्ता हुआ होम लोन, इन चार बैंकों ने की ब्याज दर में कटौती

Fri, 05 Mar 2021 02:28 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 05 Mar 2021 02:28 PM IST
सार

  • अब ग्राहकों को कम दरों में होम लोन उपलब्ध होगा।
  • ICICI बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को सस्ते लोन का तोहफा दिया है।
  • देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में 75 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर ब्याज दर 6.70 फीसदी होगी।

विज्ञापन
ICICI Bank Home Loan Interest Rate Cut SBI HDFC Kotak Mahindra Bank loan rates
होम लोन - फोटो : pixabay

विस्तार

अगर आप मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बैंकों ने होम लोन के ब्याज दर में कटौती की है। ऐसे में ग्राहकों को कम दरों में होम लोन उपलब्ध होगा। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को सस्ते लोन का तोहफा दिया है। आइए जानते हैं नई ब्याज दर कितनी है।

विज्ञापन


ICICI बैंक 
आईसीआईसीआई बैंक ने अपने होम लोन रेट में कटौती कर उसे 10 साल के निचले स्तर पर ला दिया है। ICICI बैंक ने शुक्रवार को अपने होम लोन पर ब्याज दर को घटाकर 6.70 फीसदी कर दिया। यह बैंक का पिछले दस साल का सबसे सस्ता होम लोन रेट है। यह लोन रेट पांच मार्च यानी आज से ही लागू हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक के अनुसार, 75 लाख रुपये तक के होम लोन वाले ग्राहकों को इस किफायती दर का लाभ मिलेगा। 75 लाख रुपये से ऊपर के लोन के लिए बैंक ने 6.75 फीसदी की ब्याज दर निर्धारित की है। यह किफायत दर फिलहाल 31 मार्च तक के लिए ही है।

विज्ञापन

एसबीआई 
एक मार्च को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने आवास ऋण पर ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की कटौती की थी। अब बैंक 6.70 फीसदी ब्याज पर आवास ऋण की पेशकश कर रहा है। एसबीआई ने बयान में कहा कि नई दरें ऋण की राशि तथा कर्ज लेने वाले के सिबिल स्कोर पर निर्भर करेंगी। इसके तहत ऋण 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध होगा। बैंक ने कहा कि 75 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर ब्याज दर 6.70 फीसदी होगी। 75 लाख रुपये से पांच करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए ब्याज दर 6.75 फीसदी होगी। 

बैंक ने कहा कि ग्राहक योनो एप के जरिए भी आवास ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बैंक महिला ग्राहकों को भी ब्याज में विशेष 0.05 फीसदी की छूट दे रहा है। नारायण ने कहा कि बैंक को आवास ऋण खंड में किस्त के भुगतान को लेकर कोई चुनौती नहीं दिख रही है। 'जो भी दबाव है हमें उसकी जानकारी है और हम ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं।'

एचडीएफसी 
एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों के लिए आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती की है। आवास ऋण कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अच्छा ऋण इतिहास रखने वाले 'सर्वश्रेष्ठ ग्राहकों' को इस कटौती के बाद आवास ऋण 6.75 फीसदी ब्याज पर उपलब्ध होगा। एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि, 'एचडीएफसी ने आवास ऋण पर अपनी खुदरा प्रमुख ऋण दर (आरपीएलआर) में 0.05 फीसदी की कटौती की है जो चार मार्च से प्रभावी हो गई है। आरपीएलआर पर ही कंपनी का समायोजित दर वाले आवास ऋण (एआरएचएल) बेंचमार्क हैं।'

कोटक महिंद्रा बैंक 
कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन ब्याज में 0.10 फीसदी की कटौती की है। सीमित अवधि की इस कटौती के बाद ब्याज दर 6.65 फीसदी पर आ गई है। इस कटौती के साथ बैंक का दावा है कि वह ग्राहकों को बाजार में सबसे कम ब्याज पर होम लोन उपलब्ध कराएगा। बैंक ने एक बयान में कहा कि विशेष पेशकश के तहत ग्राहक 31 मार्च तक 6.65 फीसदी पर लोन ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed