फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   how to take the decision of home loan

लेने जा रहे हैं होम लोन तो आपके लिए फायदा दिला सकती है ये खबर

Mon, 13 Jul 2015 03:26 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
how to take the decision of home loan

पहली बार होम लोन लेने जा रहे हैं तो जरा रुकिए ये खबर आपको फायदा दिला सकती है। लोग अकसर लंबे समय की योजना बनाए बिना जल्दबाजी में लोन ले लेते हैं।

विज्ञापन


बाद में लोन की अदायगी में दिक्कतें सामने आने पर उन्हें अपनी गलती का अहसास होता है और इस बात का पछतावा होता है कि लोन लेने से पहले उन्होंने इसके लिए अच्छी तरह होमवर्क क्यों नहीं किया। इसलिए घर खरीदने के लिए लोन लेते वक्त सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि इस कर्ज का असर आपके बजट पर काफी लंबे समय तक पड़ता है।
विज्ञापन


कुछ बिंदुओं पर गौर किया जाए, तो आप खुद को इस तरह की उलझनों और परेशानियों से बचा सकते हैं।

आय का मूल्यांकन कर बचत बढ़ाएं

how to take the decision of home loan

आप कम-से-कम 3-4 महीने का पूरा हिसाब-किताब रखते हुए अपनी कुछ बुनियादी चीजों पर खर्च की सूची तैयार कर लें। इसके बाद यह देखें कि आप इनमें से किन-किन खर्चों में कटौती कर सकते हैं।

खर्च और बचत के इस आकलन के बाद आपको पता चल जाएगा कि कर्ज भुगतान के लिए कितनी राशि की मासिक किस्त (ईएमआई) चुका सकते हैं। ऐसा घर न खरीदें जो आप पर वित्तीय बोझ बढ़ा दे।

यह सोच कर घर न चुनें कि आपको अगले कुछ वर्षों में प्रोन्नति मिल जाएगी और आय बढ़ जाएगी जिससे आप कर्ज आसानी से चुका देंगे।

डाउन पेमेंट बचाकर रखें

how to take the decision of home loan

घर खरीदने से पहले आप इतनी राशि जुटा लें जिससे डाउन पेमेंट किया जा सके। आप जितना कम बैंक लोन पर निर्भर रहेंगे, आपको उतना ज्यादा फायदा मिलेगा।

इसके लिए जरूरत पड़ने पर अपनी कोई संपत्ति भी बेच सकते हैं या माता-पिता या अन्य रिश्तेदारों से मदद ले सकते हैं।

जितना कम कर्ज आप बैंक से लेंगे, उसके भुगतान की अवधि और ब्याज राशि भी उतनी ही कम होगी।

विज्ञापन

खाते में तीन महीनों की ईएमआई रखें

how to take the decision of home loan

हड़बड़ी में लेने का फैसला हड़बड़ी में आकर न लें। अलग-अलग बैंकों की पेशकश और ब्याज दर की तुलना करते हुए अपना फायदा देखें। इसके बाद सबसे बेहतर विकल्प का चुनाव करें। अच्छे सौदे के लिए हामी भरें।

सुनिश्चित कर लें कि आपके खाते में किस्त चुकाने लायक पर्याप्त राशि बची रहे। डाउन पेमेंट के बाद भी खाते में कम-से-कम तीन महीने की ईएमआई जितनी रकम हमेशा बनाए रखें। कई बार घर खरीदने के बाद अचानक कोई बड़ा खर्च आ जाता है।

बीमारी, दुर्घटना या ऐसे ही अन्य किसी आपात खर्च के लिए एक फंड बचा के रखना चाहिए। अन्यथा इन खर्चों के चलते आप होम लोन की ईएमआई अदा नहीं कर पाएंगे। इससे आप पर जुर्माना लगने और यहां तक कि संपत्ति की जब्ती तक का खतरा हो सकता है।

अक्सर घर खरीदते वक्त लोगों पर पहले से कुछ कर्जों और वित्तीय दायित्वों का भी बोझ रहता है। मसलन पहले लिया गया ऑटो लोन, पर्सनल या एजुकेशन लोन इत्यादि। ऐसी परिस्थितियों में इन सभी कर्जों को एक साथ जोड़ देना बेहतर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed