फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   housing sector should get industrial position

हाउसिंग सेक्टर को भी मिले उद्योग का दर्जा

Wed, 04 Feb 2015 01:45 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
housing sector should get industrial position

एनडीए सरकार ने अपने पहले बजट में सकारात्मक उम्मीदें जगाईं थीं। ऐसे में केन्द्रीय बजट में सुधार की उम्मीद की जा रही है, जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रेष्ठ भारत के विजन की दिशा में समग्र उपाय किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


उम्मीद है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली निवेश में सुधार और वित्तीय घाटे को कम कर आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए समग्र योजना बनाएंगे। संक्षेप में, बजट में आगामी वर्षों के लिए नई सरकार के आर्थिक एजेंडे के ढांचे की पहली झलक दिखाई देगी।
विज्ञापन


किफायती आवास नीति समय की जरूरत है। इसके लिए सरकार टास्क फोर्स के सुझावों को लागू तो कर ही सकती है। सबसे पहले हाउसिंग को एक उद्योग का दर्जा दिया जाना चाहिए और किफायती आवास को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर रियायतों के साथ प्राथमिकता दी जानी चाहिए, क्योंकि यह गरीबों की जरूरतों को पूरा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार में भी है सहायक

housing sector should get industrial position

इसके अलावा घर के खरीदारों एवं डेवलपर्स दोनों के लिए वित्तपोषण की लागत को कम करने की जरूरत है। कम समय में ब्याज दरों में 200 आधार अंकों यानी 2 फीसदी की कटौती जरूरी है।

सरकार को रीयल्टी के वित्त प्रतिबंधों को सहज बनाने हेतु कदम उठाना चाहिए। आरबीआई को हाउसिंग सेक्टर को सकारात्मक तौर पर देखना चाहिए और इस पर नकारात्मक भार नहीं डालना चाहिए।

इसका न सिर्फ सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में योगदान है, बल्कि इसके द्वारा अन्य आश्रित उद्योगों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी उत्पन्न किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed