फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   housing property sale rises in 9 cities, noida leads the chart

9 प्रमुख शहरों में 24 फीसदी बढ़ी घरों की बिक्री, नोएडा सबसे आगे

Mon, 22 Oct 2018 08:17 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
housing property sale rises in 9 cities, noida leads the chart

जुलाई-सितंबर तिमाही में देश के नौ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 24 फीसदी बढ़कर 72,472 यूनिट पहुंच गईं, जबकि पिछले साल की इस अवधि में यह आंकड़ा 58,470 था। न्यूज कॉर्प बैक्ड ब्रोकरेज फर्म प्रोपटाइगर डॉट कॉम के रियल्टी डिकोडेड नामक रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही अनबिके अपार्टमेंट के कारण नए प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग में 35 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। पिछले साल की इस अवधि के 54,170 के मुकाबले इस तिमाही में 35,836 नए प्रोजेक्ट लॉन्च हुए। अनबिके घरों की बिक्री भी 11 फीसदी घटकर 7,80,424 यूनिट रह गई। 

विज्ञापन


इन शहरों में किया गया आकलन

रिपोर्ट में देश के जिन 9 शहरों का आंकलन किया गया है, उनमें अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, गुरुग्राम (भिवाड़ी, धारुहेड़ा और सोहना), हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई (नवी मुंबई और थाणे), नोएडा (ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे) और पुणे शामिल हैं।
विज्ञापन


नोएडा में सबसे अधिक बिक्री

रिपोर्ट के मुतबिक, नोएडा में जुलाई-सितंबर में घरों की बिक्री सबसे ज्यादा 59 फीसदी बढ़कर 6,652 यूनिट रही। मुंबई में यह आंकड़ा 22 फीसदी बढ़कर 22,969, पुणे में 50 फीसदी बढ़कर 13,833, बंगलूरू में 27 फीसदी की वृद्धि के साथ 9,367, चेन्नई में 54 फीसदी बढ़कर 4,781 और हैदराबाद में 49 फीसदी बढ़कर  5,577 यूनिट रहा। कोलकाता में इस बिक्री में केवल 6 फीसदी का मामूली इजाफा देखा गया और 3,915 घर बिके।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम और अहमदाबाद में गिरी बिक्री

housing property sale rises in 9 cities, noida leads the chart

इस तिमाही में गुरुग्राम और अहमदाबाद में घरों की बिक्री में कमी देखी गई। गुरुग्राम में 43 फीसदी की गिरावट के साथ 3,332 घर बिके। वहीं, अहमदाबाद में इस बिक्री में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और 2,047 घर ही बिके।

5 शहरों में नए प्रोजेक्ट के लांच में गिरावट

रिपोर्ट के मुताबिक, नौ में पांच शहरों में नए प्रोजेक्ट के लांच में गिरावट दर्ज की गई है। नोएडा में जुलाई-सितंबर तिमाही में एक तिहाई की गिरावट के साथ 1,617 प्रोजेक्ट लांच हुए। मुंबई में 59 फीसदी की गिरावट के साथ यह आंकड़ा 11,603 यूनिट, पुणे में 44 फीसदी की गिरावट के साथ 6,248, गुरुग्राम में 46 फीसदी की गिरावट के साथ 1,839 और अहमदाबाद में 28 फीसदी गिरावट के साथ 878 यूनिट रहा। वहीं, नए प्रोजेक्ट के लांच में बंगलूरू में 30 फीसदी, चेन्नई में दोगुना, हैदराबाद में 49 फीसदी और कोलकाता में 31 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। 

प्रोपटाइगर डॉट कॉम के सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि नए प्रोजेक्ट के लांच में कमी और मकानों की बिक्री में बढ़ोतरी रियल एस्टेट इंडस्ट्री के लिए अच्छा संकेत है। वहीं, इसके चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर अंकुर धवन ने कहा कि नए प्रोजेक्ट के लांच में कमी से साफ पता चलता है कि डेवलपर्स का फोकस पुराने प्रोजेक्ट को पूरा करने पर है न कि नए प्रोजेक्ट के लांच पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed