फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   gst slab on cement to be reduced to 18 percent slab

सस्ता होगा सीमेंट पर टैक्स, जीएसटी काउंसिल देने जा रही है बड़ा तोहफा

Fri, 14 Dec 2018 10:38 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
gst slab on cement to be reduced to 18 percent slab

वस्तु व सेवा कर (जीएसटी)  लागू होने के बाद अब लोगों के लिए घर बनाना सस्ता होने जा रहा है। जीएसटी काउंसिल जल्द ही लोगों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है, जिसके बाद घर बनाना काफी सस्ता हो जाएगा। 

विज्ञापन


18 फीसदी होगा स्लैब

काउंसिल घर बनाने में प्रयोग होने वाली प्रमुख सामग्री सीमेंट पर 28 फीसदी टैक्स स्लैब को पूरी तरह से खत्म करने जा रही है। अब यह 18 फीसदी के टैक्स स्लैब के दायरे में आ जाएगा। 
विज्ञापन


होगा प्रति बोरी इतने रुपये का फायदा

अभी 28 फीसदी जीएसटी के साथ एक बोरी सीमेंट की कीमत 300 रुपये है, तो 18 फीसदी जीएसटी रेट लगने पर कीमत 275-280 रुपये हो जाएगी। यानी प्रति बोरी 20-25 रुपये का फायदा होगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली काउंसिल की अगली बैठक 22 दिसंबर को होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रियल इस्टेट सेक्टर को मिलेगा बल

gst slab on cement to be reduced to 18 percent slab

जीएसटी काउंसिल अपनी अगली बैठक में इस बात की घोषणा करेगा। अगर ऐसा होता है तो फिर लंबे समय से बेहाल पड़े रियल इस्टेट सेक्टर में नई जान आ सकती है। घर बनाने की लागत में सबसे ज्यादा पैसा सीमेंट, सरिया और पेंट में जाता है।

इसके अलावा मजदूरी भी होती है, जिसमें पैसा खर्च होता है। रियल इस्टेट में मंदी के चलते अभी कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। टैक्स कम होने से एक बार फिर से कई रुके हुए प्रोजेक्ट फिर से शुरू होने की उम्मीद है। 

पेंट पर पहले ही कम हो चुकी है जीएसटी दर

हालांकि जीएसटी काउंसिल पहले ही पेंट और वार्निश पर जीएसटी दर को घटाकर के 18 फीसदी कर चुकी है। अभी तक कुल 191 वस्तुओं को 28 फीसदी के स्लैब से बाहर कर 18 फीसदी के स्लैब में लाया जा चुका है। पहले इनमें 226 वस्तुएं थीं।

अभी 28 फीसदी जीएसटी स्लैब में 35 वस्तुएं हैं। इनमें सीमेंट के अलावा वाहन, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, टायर, याट, एयरक्राफ्ट, कोल्ड ड्रिंक्स, तंबाकू, सिगरेट और पान मसाला जैसी वस्तुएं शामिल हैं। 

ऐसे मिलेगा 15 हजार रुपये का लाभ

रियल एस्टेट विशेषज्ञों के अनुसार सीमेंट सस्ता होने के बाद 1000 वर्गफीट का घर बनाने की लागत 16,500 रुपये तक कम होगी। प्रचलित मापदंडों के अनुसार इतना बड़ा घर बनाने में 500 बोरी सीमेंट लगती है। वर्तमान दर पर यह 1.6 लाख रुपये की आएगी।

10 फीसदी जीएसटी घटा तो 23 दिसंबर से इसके लिए केवल 143,500 रुपए ही देने होंगे। ठेके पर घर बनवा रहे हैं तो वर्तमान दरों के हिसाब से निर्माण लागत 165 रुपये प्रति वर्गफीट तक घटेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed